By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: होली के रंग में रंगा हुआ दिखा जौनपुर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > होली के रंग में रंगा हुआ दिखा जौनपुर
उत्तर प्रदेशराज्य

होली के रंग में रंगा हुआ दिखा जौनपुर

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 15, 2025 4:39 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
होली के रंग में रंगा हुआ दिखा जौनपुर
SHARE

जौनपुर।जनपद में शुक्रवार को गांव और शहर हर तरफ होली का उल्लास रहा। हर उम्र के लोग होली खेलने में मशगूल रहे। होली खेलने पर लोग अपनी रंग बिरंगी फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर शेयर कर रहे थे।अपने मित्रों और रिश्तेदारों को लोग बधाई संदेश भी दे रहे थे। मछलीशहर,मुंगराबादशाहपुर कस्बों के अलावा बंधवा बाजार, मीरगंज,गरियांव,पवांरा, सुजानगंज, सतहरिया आदि बाजारों में जगह-जगह सड़कों भी रंगीन दिखी।होली को लेकर सबसे अधिक उत्साहित बच्चे रहें। एक दूसरे को रंग अबीर लगाने में कोई पीछे नहीं रहना चाहता था। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों पर रंग डालने के लिए बच्चे छतों और गलियों में पिचकारियों में रंग भर कर मुश्तैद रहते थे जैसे ही कोई बाइक सवार या साइकिल सवार सड़क से गुजरता था। उन पर बच्चे रंगों की बौछार कर देते थे। दिन चढ़ने के साथ ही फिजा रंग गुलाल से रंगीन होती गई। ग्रामीण और शहरी इलाकों में डी जे के साथ लोग नाचते गाते लोगों रंग गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते आगे बढ़ रहे थे। दोपहर तक बाद लोग घरों से निकल कर एक दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाकर मिलते रहे यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। ग्रामीण इलाकों में शाम को जगह -जगह लोग ढोल मजीरे की धुन पर फाग,चइता,बेलवइया जैसे लोकगीतों का गायन कर रहे थे।लोक गीत का गायन होने वाले स्थानों पर लोग ठंडई भी पी रहे थे। चिप्स, पापड़ और गुझिया जो पहले से ही तैयार थी,को घर आने वाले लोगों की आवभगत में परोसी जा रही थी। यू पी बोर्ड परीक्षाओं के होली से पहले खत्म होने के चलते बच्चों ने पूरे उल्लास के साथ होली खेली। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र द्वारा शनिवार को स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने के कारण विद्यालय और कार्यालय अब सीधे सोमवार को खुलेंगे इस कारण होली का यह हुड़दंग शनिवार और रविवार को भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहने की सम्भावना है।

You Might Also Like

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान से संबंधों का आरोप
भारतीय शिक्षा बोर्ड से जुड़ कर मूल्यनिष्ठ शिक्षा प्रणाली का करें निर्माण : एनपी सिंह
यशोदा मैया ने बनाया मंत्री और अब देवकी मैया बनाएगी सांसद
जौनपुर में जालसाजी करके लगभग 26 करोड रुपए लेकर संस्थाकर्मी हुआ फरार, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज करने का हुआ आदेश।
श्री इच्छापूर्ति महादेव मंदिर पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सब इंस्पेक्टर ने एक युवक को सरे आम पीटा वीडियो हुआ वायरल सब इंस्पेक्टर ने एक युवक को सरे आम पीटा वीडियो हुआ वायरल
Next Article होलियारों की टोली पर मुस्लिमों ने बरसाया फूल, दी होली की बधाईयां होलियारों की टोली पर मुस्लिमों ने बरसाया फूल, दी होली की बधाईयां
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up