By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: शहीद भगत सिंह से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में काम करे युवा – धनंजय सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > शहीद भगत सिंह से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में काम करे युवा – धनंजय सिंह
उत्तर प्रदेशराज्य

शहीद भगत सिंह से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में काम करे युवा – धनंजय सिंह

Adminakhandrashtra
Last updated: March 23, 2025 5:04 pm
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
शहीद भगत सिंह से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में काम करे युवा - धनंजय सिंह
SHARE

जौनपुर । शहीद – ए – आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीद दिवस पर रविवार को

राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में जाकर शहीद भगत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके शहादत को याद किया। वृद्धा आश्रम में जाकर लोगो का हाल जाना और भोजन कराया।

शहर के उत्सव मोटल होटल के सभागार भवन में आयोजित श्रद्धांजलि को संबोधित करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे बीर सपूतों के बलिदान से ही हमे आजादी मिली है। स्वतंत्रता संग्राम में आप तीनों लोगों ने जो महत्वपूर्ण योगदान दिया उसको युगों युगों तक लोग याद रखेंगे।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मेरे विपत्ति के समय में जौनपुर के लोगो ने जो मदद किया उसके लिए मै उनके इस ऋण से कभी भी उऋण नहीं हो सकता। राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने लोग शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व देशहित में अच्छा काम कर करे। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश के नौजवानों को अगर किसी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया तो वो है बलिदानी भगत सिंह। इतनी कम उम्र में समाज में नौजवानों पर इतना गहरा प्रभाव डालने वाला दूसरा कोई और क्रान्तिकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को बहुत अवसर मिला लेकिन इतने कम समय में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने नौजवानों में जो छाप छोड़ी वह अतुलनीय है। कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं में जोश भरने व प्रेरणा पैदा करने का काम किया। पूर्व सांसद ने कहा कि राष्ट्रवादी नौजवान सभा कोई राजनीति संगठन नहीं है। इसमें सभी का स्वागत है। कहा कि विभिन्न दलों में आप विभिन्न विचारधाराओं से राजनीतिक करिए कोई रोक नहीं है, लेकिन उद्देश्य समाज में एकजुट कर राष्ट्रहित में काम करना होना चाहिए।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न गांव से आए पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।

प्रारंभ में अतिथियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। अपर्णा शुक्ला ने देशभक्ति गीत से सभी को रोमांचित कर दिया।

इस अवसर पर शैलेश ठाकुर, पूर्व सूबेदार मेजर डा. राजेश, ओम प्रकाश सिंह, शिवेंद्र सिंह, अशोक सिंह, गौरव सिंह मोनू ब्लॉक प्रमुख मार्टिनगंज गौरव सिंह मोनू, अमित सिंह टाटा, डॉ अब्बासी, प्रमोद शुक्ला, राणा सिंह, रामचरित्श्रतर निषाद, अवधेश निषाद आलोक जायसवाल, राजेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन अनिल अस्थाना ने किया।

मुजफ्फरनगर में चोर गिरफ्तार, आभूषण, नकदी और तमंचा बरामद
देश का नाम रोशन करने वाली ऐश्वर्या मिश्रा का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन
अपहृत दो युवतियां व किशोरी पांचवें दिन बरामद, आरोपी धराया
जौनपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कम
विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर संजय केणेकर का सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article एसपी समेत जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण एसपी समेत जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
Next Article आई पी एस आकाश सिंह को किया गया सम्मानित आई पी एस आकाश सिंह को किया गया सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up