By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन द्वारा किया गया शिक्षकों का सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन द्वारा किया गया शिक्षकों का सम्मान
उत्तर प्रदेशराज्य

यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन द्वारा किया गया शिक्षकों का सम्मान

Adminakhandrashtra
Last updated: April 3, 2025 12:05 pm
Adminakhandrashtra
12 months ago
Share
यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन द्वारा किया गया शिक्षकों का सम्मान
SHARE

जौनपुर। यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा), जौनपुर द्वारा शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह के क्रम में अवकाश प्राप्त शिक्षक साथियों को अंगवस्त्र और अन्य सामग्री देकर फूल मालाओं से अर्पण कर सम्मानित करते हुए विदाई समारोह में इज्जत और सम्मान के साथ इन भविष्य निर्माण गुरु जनों को नवाजा गया। यूटा जौनपुर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर रहे शिक्षक साथियों एवं शिक्षिका बहनों को को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र ने अपने संबोधन में कहा शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता, मात्र कुछ जिम्मेदारियों से वंचित हो जाता है अन्यथा पूरा जीवन उसे लोगों को शिक्षा देने सिखाने और सही रास्ते पर चलने की जिम्मेदारी बनी रहती है। पूरे समुद्र को स्याही बनाकर,पूरे धरती के सभी पेड़ों को कलम बनाकर, पूरे पृथ्वी को कागज बनाकर यदि गुरु की महिमा लिखी जाए तो भी स्याही कम पड़ जाएगी । गुरु की महिमा समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देता है। आज जो भी लोग ऊंचे पदों पर हैं, उनमें गुरुजनों का परिश्रम और योगदान होता है। विशिष्ट अतिथि तिलकधारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश सिंह ने अपने यूटा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की और मंच से ही यूटा की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजर्षि शिवराज सिंह सिकरवार ने यूटा के मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की तथा मुख्य अतिथि को विजिलेंस को जांच के तय समय में पूर्ण करने तथा विजिलेंस को एसटीएफ की तरह कार्य करने की छूट प्रदान करवाने की मांग की गई। इस पर मुख्य अतिथि विधायक द्वारा आश्वस्त किया गया कि मैं आप लोगों की मांग मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखूंगा एवं विधानसभा में भी रखकर इसको पूरा करवाने का भरपूर प्रयास करूंगा।इस अवसर पर यूटा के राष्ट्रीय महामंत्री रजनीश पांडे , राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रेमसागर दीक्षित, प्रदेश संयोजक विजय पटेल ,प्रांतीय अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ,प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, निरंजन चक्रवर्ती एवं प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी गण, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी गण एवम् जनपद के कोने कोने से हजारों की संख्या में शिक्षक भाइ एवं बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक एवं यूटा के जिलाध्यक्ष डा0 हेमन्त सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद देते हुए कहा का शिक्षकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्वानंद बाबा आश्रम में मकर संक्रांति का भव्य आयोजन
राष्ट्रीय काव्य परिषद द्वारा धार्मिक कार्यक्रम तथा कवि सम्मेलन संपन्न
नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने ली महर्षि चरक शपथ
पुलिस पहरा के बाद घर से जेवरात और नगदी उड़ा ले गए चोर
जौनपुर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तथा केंद्रीय विद्यालय का संकल्प –कृपाशंकर सिंह
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कवि सुरेश मिश्र के बड़े भाई पंडित गुरु प्रसाद मिश्र का निधन कवि सुरेश मिश्र के बड़े भाई पंडित गुरु प्रसाद मिश्र का निधन
Next Article भगवान महावीर के जन्म कल्याणक उपलक्ष में विविध कार्यक्रमों का आयोजन भगवान महावीर के जन्म कल्याणक उपलक्ष में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up