जफराबाद।क्षेत्र के कल्याणपुर (कबुलपुर)बाजार रविवार को रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।शोभायात्रा में बाजारवासियों के अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों ने भी हिस्सा लिया।श्रीरामजी की यह भव्य शोभायात्रा कल्याणपुर बाजार से निकल कर सेंधीपुर गयी।वहां से पुनः बाजार में होते हुए हुसेपुर में स्थित संतोषी माता मंदिर तक गयी।उसके बाद यात्रा समाप्त हुई।शोभायात्रा में श्रीराम लक्ष्मण जी की भव्य झांकी रथ पर स्थापित की गयी थी।शोभायात्रा में डीजे,हाथी, घोड़ा तथा सैकड़ो बाइकों का काफिला शामिल रहा।सभी जमकर श्रीराम का जयकारे लगा रहे थे।इसके पूर्व बतौर मुख्य अतिथि एस पी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने भगवान श्रीराम का पूजन अर्चन किया।आयोजकों ने श्री श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।उसके बाद शोभायात्रा रवाना हुई।शोभायात्रा का समाजसेवी अवनीश कुमार सिंह व मोतीलाल जायसवाल ने श्री रामजी व लक्ष्मण लाल का आरती करके स्वागत किया। स्वागत किया।शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया।इस शोभायात्रा के आयोजन में मुकेश जायसवाल,त्रिभुवन जायसवाल, विष्णु मोदनवाल, प्रीतम मोदनवाल,मोनू मोदनवाल,पिंटू यादव,विशाल गुप्ता,आयुष जायसवाल, नितिन जायसवाल, सूरज मिश्र,प्रशांत मिश्र,श्रीप्रकाश सिंह सहित सैकड़ों लोगों का योगदान रहा।सुरक्षा की दृष्टि से जफराबाद व जलालपुर थाने की पुलिस शोभायात्रा के साथ चल रही थी।
रामनवमी पर जौनपुर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
