जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने महिलाओं को लाठी—डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया जिसमें दो घायल हो गई। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव की पूनम और गायत्री देवी बुधवार को दोपहर में अपने घर पर मौजूद थी। आरोप है कि उसी समय पुराने जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर अखिलेश मौर्य, अनिल कुमार घर के दो और सदस्यों के साथ आ गये और गाली-गलौज देते हुए लाठी डंडे से महिलाओं को पीट दिया जिसमें पूनम और गायत्री देवी घायल हो गईं। परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जिसके बाद देर शाम को थाने पर तहरीर दी गयी। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अनिल मौर्य, अखिलेश, पूनम देवी, सीमा सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
जमीनी विवाद के चलते महिलाओं पर कर दिया हमला , पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
