By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मैं कुल्हड़ हूँ…..!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > मैं कुल्हड़ हूँ…..!
ताज़ा ख़बरेंसाहित्य

मैं कुल्हड़ हूँ…..!

Digital Desk - Lucknow
Last updated: April 26, 2025 8:37 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
मैं कुल्हड़ हूँ…..!
SHARE

अपनी भाषा चुने।

अमीर गरीब और ऊँच-नीच,
सबको ही मैं भाता हूँ…..
रंग एक ही है मेरा प्यारे,
इस पर मैं हरदम इतराता हूँ….
यारों-मित्रों के बीच बैठ,
जैसे तुम कहते हो प्यारे…
मैं व्यक्ति कुछ अलग किस्म का…!
अपने में अलमस्त और अल्हड़ हूँ….
मुझे भी गौर से देखो तो प्यारे,
मैं भी तो हूँ अलग प्रकृति का,
मैं भी बेहद फक्कड़ हूँ…..
कुछ कुम्हार से लेकर उधार,
कुछ लेकर तेरा अल्हड़पन….!
नामकरण किया है जग ने मेरा,
कहलाता मैं कुल्हड़ हूँ….
माटी का मैं बना हुआ,
तप कर अगन में हुआ खरा….
माटी में ही मिल जाना है,
मुझमें है यह ज्ञान भरा…
इस कारण प्यारे मित्रों….!
नहीं दिखाता मैं कोई नखरा…..
सब की प्यास बुझाऊँ मैं,
शीतल सबको करता हूँ,
चाहे भूखा हो या हो भुक्खड़…
मानोगे तुम भी मित्रों…!
कुछ अलग ही फितरत है मेरी प्यारे..
कहलाता मैं कुल्हड़ हूँ…..
ठंडा हो या फिर गरम….
सोंधी खुशबू ही है मेरा धरम,
खाकर कसम मैं यह कहता हूँ….
अपने होठों से चिपकाने में,
आती नहीं किसी को शरम….
मर्यादा से सब चूमें मुझको….!
कहलाता मैं कुल्हड़ हूँ…..
ब्याह-बारात हो या हो आफत-बिपत
हर परोजन का मैं इक हिस्सा हूँ….
सच मानो तो प्यारे….!
पानी-चाय,नमकीन से लेकर,
रबड़ी-मलाई-खीर का किस्सा हूँ…. कत्था-चूना,लौंग-इलायची,
इन सबका मुझसे नाता है….
कभी किसी ने कहा नहीं कि…!
मैं दिखता उसको फूहड़ हूँ….
दोना-पत्तल का तो बालसखा मैं,
कहलाता मैं कुल्हड़ हूँ….
लोग भरम में रहते हैं,
समझ ना उनको कुछ आता है….
क्या खूबी है मुझ में…..?
जो पसंद सभी को क्यों आता हूँ….?
चाहे होवें कोई मुच्छड़…या फिर…
गाँव देहात का पक्का भुच्चड…
अब कैसे बताऊँ यह बात उन्हें कि,
लोटा-गगरा के बाद….धरा पर…
लोगों ने शिव को मुझसे ही पूजा…
प्रयोग एक ही बार हुआ हो बर्तन…
मुझ कुल्हड़ के शिवाय….!
और कोई हुआ न दूजा…
और कहूँ क्या तुमसे मित्रों…
गाँव-देश और समाज में प्यारे,
अलग है मेरी कथा-कहानी…और…
अलग है मेरी गाथा….
सुनकर वर्णन मेरा प्यारे…!
सम्भव है पीटो तुम अपना माथा…
मुझपे निछावर हैं कितना जग वाले..
इस पर….गौर से मेरी बात सुनो…
गर फूट गया यदि कुछ कारणवश,
एक तरफ़ बना के चीन्हा….!
लड़के सन खेलेंगे अक्कड़-बक्कड़…
मन उनका भी मैं मन से रखनेवाला,
कहलाता मैं कुल्हड़ हूँ…..

रचनाकार……
जितेन्द्र कुमार दुबे
अपर पुलिस उपायुक्त,लखनऊ

You Might Also Like

‘बाप-बेटी क्षेत्र में नहीं दिखते’, सपा समर्थक ने ही सांसद प्रिया सरोज के खिलाफ खोला मोर्चा; पोस्ट वायरल
कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके पैर छूने खुद पहुंचे पीएम मोदी; Suvendu Adhikari के शपथ ग्रहण की सबसे भावुक तस्वीर
स्थापना दिवस पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने लोगों से मांगा समर्थन
राष्ट्रीय काव्य रसिक मंच के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह
नवकुंभ का 3रा वार्षिकोत्सव रहा एक शाम वृद्धों के नाम
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सामूहिक दुष्कर्म मामले में बाइज्जत बरी हुए पूर्व चेयरमैन मनोज धामा सामूहिक दुष्कर्म मामले में बाइज्जत बरी हुए पूर्व चेयरमैन मनोज धामा
Next Article पड़ोसी धरम…..! पड़ोसी धरम…..!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .
  • Parliament मानसून सत्र से पहले बढ़ा सियासी पारा: कांग्रेस का बड़ा एलान, महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल का होगा कड़ा विरोध
  • Indian Rail का नया युग: जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का भव्य उद्घाटन, रेल मंत्री और CM सैनी ने बताया ऐतिहासिक कदम
  • Ram Mandir चंदा गबन मामला: SIT अगले 24 से 48 घंटे में सौंप सकती है फाइनल रिपोर्ट
  • India की 1st Green Hydrogen ट्रेन ट्रैक पर दौड़ने को तैयार, बिना धुएं और शोर के होगा सफर

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up