सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव स्थित पंचायत भवन से हजारों की सम्पत्ति चोरी होने की घटना प्रकाश में आई है। मामले में ग्राम प्रधान राम प्रकाश दूबे द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान को शनिवार की सुबह पंचायत भवन का दरवाजा खुला होने की सूचना प्राप्त हुई। ग्राम प्रधान पंचायत भवन पहुंचकर अन्दर देखे तो इन्वर्टर, बैटरी, कुर्सी आदि हजारों की सम्पत्ति का सामान चोरी हो गया था।ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। चोरी की घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
पंचायत भवन में हुई चोरी में हजारों गायब
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
