सुइथाकला। क्षेत्र के असैथा नौरंग पट्टी में रविवार दोपहर नवनिर्मित मकान में खिड़की खोलने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान विपक्षियों द्वारा एक दिव्यांग बेवा समेत नाबालिग बच्चे और बहू की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने में जुट गई है।बताया जा रहा है कि उक्त गांव में विपक्षी नवनिर्मित मकान की खिड़की दिव्यांग बेवा के घर जा रहे खड़ंजे की तरफ खिड़की और रोशनदान खोलने की जुगत में था। कथित तौर पर उक्त खड़ंजा दिव्यांग बेवा के घर जाने के लिए उसके भूमिधरी में बना है। फिलहाल उक्त बेवा द्वारा मना करने पर रविवार दोपहर विपक्षियों द्वारा दिव्यांग बेवा नेबुला देवी पत्नी स्व पथरू समेत बारह वर्षीय नाबालिग बच्चे सुजीत शर्मा और बहू बेबी शर्मा की जमकर पिटाई कर दिया गया। मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पीड़िता बेबी शर्मा की तहरीर पर विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है,उधर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी निर्माण कार्य जारी बताया जा रहा है।
दिव्यांग बेवा समेत नाबालिग बच्चे और बहू की पिटाई
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
