By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को बनाने होंगे बसों के लिये कड़े नियम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को बनाने होंगे बसों के लिये कड़े नियम
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को बनाने होंगे बसों के लिये कड़े नियम

Adminakhandrashtra
Last updated: May 7, 2025 4:55 pm
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। नगर के पॉलिटेक्निक चौराहा एवं जेसीज चौराहा शहरी क्षेत्र का सबसे व्यस्त चौराहों में है। चौराहे के आस—पास सड़क पर बने गढ्ढे और मानक के अनुसार चौराहे की सड़क न बनने के कारण यातायात में जनमानस को बहुत ही परेशानी होती है। बड़े वाहनों का काफिला चाहे वह भदोही मार्ग से जौनपुर में प्रवेश करें अथवा गोरखपुर मार्ग से, आने वाले बड़े वाहन भदोही की तरफ जब घूमते हो, उसे समय पॉलिटेक्निक चौराहा अस्त व्यस्त हो जाता है।यातायात निरीक्षक सुशील मिश्र से बात करने पर पता चला कि मानक के अनुसार चौराहे की सड़क व्यवस्थित न होने के कारण चौराहे पर अतिशीघ्र यातायात में जाम की स्थिति बन जाती है जबकि यातायात विभाग के उपनिरीक्षक, 4 आरक्षी, 8 गार्ड लगाने के बावजूद भी यातायात की व्यवस्था सुदृढ़ और सुव्यवस्थित न होने के कारण यातायात विभाग को भी बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है।एनएचआई भदोही द्वारा बनाई जाने वाली सड़क पॉलिटेक्निक चौराहे पर आकर के समाप्त होती है परंतु वह भी सड़क अभी गड्ढा युक्त होने के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न कर रही है। पॉलिटेक्निक चौराहे का व्यास कम होने के कारण चौराहे पर वाहनों को घूमने एवं यातायात नियमों को पालन न करने के कारण जाम हटाने की व्यवस्था चरमरा जाती है। इस पर उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताना चाहेंगे कि पॉलिटेक्निक चौराहे की परिधि को बढ़ाकर उसे एक सुव्यवस्थित चौराहा बनाने के लिए चौराहे की सड़क का चौड़ीकरण हो और उस पर लाल बत्ती सिग्नल लगाने की शीघ्र व्यवस्था कराई जाय, अन्यथा यू टर्न के लिए नईगंज कुमार पेट्रोल पंप एवं वाजिदपुर तिराहा से यू टर्न की व्यवस्था व्यवस्थित ढंग से बनायी जाय और कई दशकों से बने इस पॉलिटेक्निक चौराहा को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाय।वहीं दूसरी ओर जेसीज चौराहा पर ध्यान देने की आवश्यकता है जहां परिवहन निगम की बसें रोडवेज से आकर चौराहे पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ी करके सवारी भरती हैं जिसके चलते वहां हर समय जाम लगा रहता है। इसमें जिलाधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को पत्र जारी कर उन्हें आदेशित किया जाना चाहिये कि सवारियों को रोडवेज प्रांगण में ही उठायें और उतारें। परिवहन बसों के लिए बने मार्ग का ही प्रयोग करें। नगर के अंदर से बसों को लाना ले जाना नियम विरुद्ध होगा। ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। शहरी क्षेत्रों को जाम से मुक्त कराने हेतु जिलाधिकारी सहित उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और यातायात विभाग को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है जिससे जाम से निजात मिल सके और यातायात सरल बनाया जा सकता है।

अध्यापक सुनील सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि
आज का कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित होंगे दिग्गज
एड. रवि व्यास को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी
जौनपुर: गोमती घाट निर्माण पर उठे सवाल,
प्रबोधन कुर्ला स्कूल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास से संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article हर शाख पर बैठा है उल्लू…प्रमोद जायसवाल
Next Article चकबन्दी के लम्बित वादों पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में हुई समीक्षा बैठक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up