By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: यूपीएसई परीक्षा में उत्तीर्ण हुये छात्रों को किया गया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > यूपीएसई परीक्षा में उत्तीर्ण हुये छात्रों को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपीएसई परीक्षा में उत्तीर्ण हुये छात्रों को किया गया सम्मानित

Digital Desk - Lucknow
Last updated: May 10, 2025 6:05 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
यूपीएसई परीक्षा में उत्तीर्ण हुये छात्रों को किया गया सम्मानित
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। शूरवीर महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में राजपूत सेवा समिति द्वारा प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले मेधावियों के साथ साथ प्रतिभाशाली राजपूत युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 जयवीर सिंह ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक प्रशासनिक अधिकारी जौनपुर के है। जौनपुर हर क्षेत्र में अग्रणी है। जिन्होंने अपने खुद के व्यक्तित्व, कृतित्व को बढ़ाकर अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पढ़ाई लिखाई योग्यता क्षमता दक्षता को देकर सुयोग्य बालक बनाने का संकल्प लिया है उसी का परिणाम है कि आज जौनपुर हर क्षेत्र में बहुत अग्रणी है। राष्ट्र पुरुष शूरवीर महाराणा प्रताप जी ने राष्ट्र को एक सूत्र में बाधकर के आक्राताओं के खिलाफ एक बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया है जो हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरण श्रोत्र है, जिनका अनुसरण करना हम सबके लिए गौरव की बात है। हर धर्म और समाज को सम्मान देकर देश को ऊंचाई पर ले जाने के लिए, विश्व की महान शक्ति बनाने के साथ ही विकसित भारत बनाने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। क्षत्रियों नें सदैव वसुधैव कुटुम्बकम देने का काम किया, सामाजिक समरसता संदेश देने का काम किया। उन्होने कहा कि मेधावियों को सम्मानित करके राजपूत समाज गौरवान्वित हो रहा है। आज महाराणा प्रताप के जयंती पर देश में रक्षा मंत्री का दायित्व निभा रहे राजनाथ सिंह को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने कहा था कि छेड़ोगे तो छोडूंगा नहीं, और छेड़ने के बाद क्या हो रहा है आज पूरा देश देख रहा है। आज का दिन हम लोगो के लिए गौरव का दिन है। महाराणा प्रताप जिनके अदम्य साहसशौर्य और पराक्रम की वीरगाथा आप निरंतर सुनते व पढ़ते रहते है। महाराणा प्रताप जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित था, लोक कल्याण को समर्पित था और समाज के हर उस वर्ग को समर्पित था जो कही न कही पीड़ित था। उनके स्वराज का जो दृढ़ संकल्प था इतना सशक्त था कि उस समय के मुगल शासकों को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने राष्ट्र के लिए जान न्योछावर कर दिया पर झुकना नहीं सीखा। अतिथियों ने सिविल सेवा परीक्षा में 78 वीं रैंक हासिल करने वाले डुहिया, डेमा, बदलापुर निवासी मेधावी अभिषेक सिंह, खलीलपुर निवासी मेधावी प्रशांत सिंह, भूपतिपट्टी गांव निवासी गौतम सिंह, कुद्दूपुर गांव निवासी शिवम् सिंह, जलालपुर ग्राम निवासी साखी सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व पुलिस अधीक्षक डा. राममोहन सिंह को शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने बीर रस में आल्हा सुनाकर सभी को रोमांचित कर दिया। दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत किया। छात्रों द्वारा महाराणा प्रताप के शौर्य पर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने कलीचाबाद तिराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता कुंवर जय सिंह बाबा, संचालन राजेश सिंह व आभार डाक्टर बीबी नबाब ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के सम्मानितगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

डीएम ने दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला तथा बाइक चालक घायल
स्कूलों को समाहित करने के मामले की होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने दी सहमति
पीयू में प्रवेश प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन आवेदन 25 जून तक
विलिंग्डन इमारत के निवासियों के समर्थन में उतरे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, कहा “नहीं होने देंगे बेघर”
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कार्यकर्ताओं समेत भाजपा मंत्री ने महा राणा प्रताप को किया नमन कार्यकर्ताओं समेत भाजपा मंत्री ने महा राणा प्रताप को किया नमन
Next Article जौनपुर ने निकली तिरंगा सेना शौर्य पराक्रम पदयात्रा जौनपुर ने निकली तिरंगा सेना शौर्य पराक्रम पदयात्रा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up