जौनपुर। जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा किए गए पराक्रम पर सेना शौर्य पराक्रम पदयात्रा गल्ला मंडी चौराहे से निकालकर सब्जी मंडी स्थित भगत सिंह पार्क पर समाप्त हुई। पराक्रम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बैंड—बाजे के साथ व्यापारियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाये। इसके पहले व्यापार मंडल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा के जन्मदिवस पर गल्ला मंडी चौराहे पर सामान्य जनता में शरबत और मिष्ठान वितरित किया गया।जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने भारतीय सेना द्वारा किए गए कार्यों का प्रशंसा करते हुये ऑपरेशन सिंदूर का सराहना किया। व्यापारियों ने भारतीय सेना जिंदाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सब्जी मंडी के अंदर भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए संगोष्ठी किये, अध्यक्ष ने भारतीय सेना के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, नगर संरक्षक नन्हे लाल वर्मा, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला संरक्षक अशोक बैंकर, नगर संरक्षक अनिल जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक अमर जौहरी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सेना के सभी अधिकारियों का प्रशंसा करते हुये पहलगाम हमले में विधवा महिलाओं के दुख को थोड़ा कम करने वाला कार्य बताया।पदयात्रा में रामकुमार साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, मनोज साहू, अरशद कुरैशी, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी, संतोष साहू, राकेश जायसवाल, यशवंत साहू, अनिल मद्धेशिया, शिवम बरनवाल, लोकेश साहू, रमेश श्रीवास्तव, अजय देवा, शरद साहू, राजीव श्रीवास्तव, गुड्डू जायसवाल, सतीश अग्रहरि, अरविंद बैंकर, हफिज शाह, विजय अग्रहरी, नसीम अख्तर, नवीन सिंह बसगोती, गुलजारी लाल साहू, अभिषेक सेठ, डी.के. अग्रहरि, नीरज शाह, मोनू सेठ, दशरथ मौर्य, कृष्णा सेठ, राम आसरे साहू, रतन जायसवाल, अमितोष गुप्ता, अश्विनी बैंकर, दिनेश अग्रहरि के साथ सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक/नगर उपाध्यक्ष अमर जौहरी ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
जौनपुर ने निकली तिरंगा सेना शौर्य पराक्रम पदयात्रा

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
