जफराबाद।स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार की देर शाम को क्षेत्र के बाजारों में सिम बेचने वाले दुकानदारों के साथ अहम बैठक हुई।बैठक में सिम बेचने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।प्रभारी इंस्पेक्टर आर एस यादव ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र के सभी सिम विक्रेताओं को बुलवाया।उनको निर्देश दिया गया कि सिम जिसे भी बेचे उसका आधार कार्ड सत्यापित जरूर करे।लोकल मार्केट में आसपास के गांव के ही लोग आते है।अगर किसी पर शक हो तो आधार कार्ड पर लिखे पते के जरिये ऊक्त गांव के अपने जानने वाले क बारे में सिम खरीदने वाले से पूछे।इसके अलावा खासकर पश्चिम बंगाल, आसाम जैसे राज्य का कोई व्यक्ति आधार कार्ड लेकर सिम लेना चाहें तो उसकी गहराई से जांच कर लें।वह क्या लोकल किसी गाँव का है।या किसीके घर आया है।आदि जानकारी लें।अगर वह आसपास किसी के घर या गांव आया है तो जांच पड़ताल करके ही सिम बेचे।उसकी फोटो जरूर खींच लें।इसके अलावा अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति समझ मे आये तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।इसके अलावा समाज मे किसी प्रकार के अफवाह की जानकारी मिले तो भी पुलिस को बताये।इस मौके पर एसआई धनुषधारी पाण्डेय,सजंय कुमार,चौकी प्रभारी मनोज राय, विपुल राय सहित अन्य मौजूद रहे।
सिम कार्ड विक्रेताओं को पुलिस द्वारा दिए गए निर्देश
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
