चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चकरा गांव निवासी संजय कुमार पुत्र चंद्रभान फर्नीचर का काम करता था। रविवार को लेवरूवा गांव सोनू यादव के घर पहुंच फर्नीचर का काम कर रहा था। जरूरत के हिसाब से कटर मशीन में विद्युत कनेक्शन दे दिया गया। कटर मशीन को पकड़ते ही विद्युत की चपेट में आ गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मौत की खबर होते ही परिवार कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। सभी अविवाहित हैं। घटना के बाद परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। मृतक का पुत्र शिवा कुमार थाना प्रभारी को पत्रक सौंपते हुये मौत का कारण दुर्घटना बताया।
करेंट लगने से युवक की हुई मौत,

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कथित घटना को लेकर बवाल: सच या अफवाह? एसआईटी जांच शुरू, 15 घंटे बाद खुला एनएच-44
- उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
- CEC के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी हल्लाबोल: दिल्ली से यूपी तक सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, जेपी नड्डा का पलटवार
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
