बदलापुर। ग्रामपंचायत अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह के निर्देशन पर विकासखंड महाराजगंज में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव गुरुवार को ब्लाक सभागार में शांति पूर्वक ढंग से निर्विरोध सम्पन्न हुआ। जिसमें उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर विनय कुमार यादव ,उपाध्यक्ष पद पर शेष नारायण मौर्य ,मंत्री पद पर विकास यादव , कोषाध्यक्ष पद पर विकास गौतम तथा संप्रेक्षक पद पर विनय जायसवाल को निर्वाचित किया । बैठक की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्ण कुमार पाण्डेय तथा संचालन वरिष्ठ ग्रामपंचायत अधिकारी संतोष कुमार दुबे ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ साथियों ने संघ की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरनें का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हक , उनके अधिकार व सम्मान पर कदापि आंच नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर संतोष कुमार दुबे , विनय यादव , विकास यादव , शेष नारायण मौर्या ,प्रशान्त यादव , सुरेन्द्र यादव ,विकास गौतम ,विनय जायसवाल व उमेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद थे।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ चुनाव में विनय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
