By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: काशी में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ अहिंसा योग यात्रा का भव्य स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > काशी में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ अहिंसा योग यात्रा का भव्य स्वागत
ताज़ा ख़बरें

काशी में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ अहिंसा योग यात्रा का भव्य स्वागत

Anam Fatima
Last updated: November 21, 2026 11:10 pm
Anam Fatima
3 hours ago
Share
काशी में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ अहिंसा योग यात्रा का भव्य स्वागत
SHARE

अपनी भाषा चुने।

वाराणसी। विश्व शांति, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, अहिंसा और मानवता का संदेश लेकर पालघर, महाराष्ट्र से काशी पहुंची। राष्ट्रीय जनजागरण यात्रा “SAVE SELF – THE AWAKENING YATRA (PHASE-II)” का वाराणसी स्थित सेंटर फॉर सनातन रिसर्च, मालवीय बाग, सिगरा में वैदिक मंत्रोच्चार एवं मंगलाचरण के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज, पालघर पीठाधीश्वर, महाराष्ट्र का सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिषेक द्विवेदी (गणेश जी) ने अपनी पूरी टीम के साथ आत्मीय अभिनंदन किया। वैदिक मंत्रों की गूंज, मंगलाचरण और पारंपरिक स्वागत ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर एवं अहिंसा योग के तत्वावधान में आयोजित 14 दिवसीय इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य योग, अहिंसा, आत्मजागरण, मानसिक शांति, स्वास्थ्य, करुणा, मानवीय संवेदना और विश्व बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। स्वागत समारोह में सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिषेक द्विवेदी (गणेश जी) ने योगीराज के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस मुहिम में हम सभी कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। गुरुजी का एक आदेश होगा तो देश के किसी भी कोने में अभियान के लिए हम सभी पहुँचेंगे और अपना सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने अहिंसा योग के संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपनी पूरी टीम की सहभागिता एवं समर्पण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जौनपुर से संदीप सिंह, जफराबाद विधानसभा के भावी प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने भी इस अभियान का हृदय से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अहिंसा, योग और मानवता के इस जनकल्याणकारी मिशन में वे हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करेंगे। अहिंसा योग यात्रा के क्रम में कुटीर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चक्के में भी योगीराज एवं यात्रा दल का स्वागत एवं सम्मान किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक अजयेंद्र दुबे ने योगीराज का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज विश्व को इस अहिंसा योग मुहिम की नितांत आवश्यकता है। वर्तमान समय में मानव समाज को शांति, सद्भाव, संयम और मानवीय मूल्यों की ओर लौटने की आवश्यकता है तथा अहिंसा योग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, और यात्रा फ्यूल हेतु आर्थिक योगदान भी दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज द्वारा अहिंसा योग की महत्ता पर दिया गया मार्गदर्शन रहा। उन्होंने बताया कि अहिंसा केवल शारीरिक हिंसा से बचने का विचार नहीं, बल्कि विचार, वाणी और व्यवहार में करुणा, प्रेम, सहिष्णुता एवं संवेदना विकसित करने की जीवनशैली है। योगीराज ने उपस्थित लोगों को नादयोग की अवधारणा से परिचित कराते हुए अपनी बांसुरी की मधुर धुनों के माध्यम से ध्यान कराया। बांसुरी के सुरों पर आधारित इस ध्यान साधना ने उपस्थित लोगों को शांति, एकाग्रता और आत्मचिंतन का अनुभव कराया। इस मुहिम कार्यक्रम प्रभारी डॉ नितिन शर्मा जी नागपुर तक यात्रा में शामिल होकर वापसी की तैयारी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि संगीत और नाद साधना मन को एकाग्र करने तथा आंतरिक शांति की अनुभूति के लिए उपयोगी माध्यम हो सकते हैं। बांसुरी के माध्यम से भक्ति, साधना और मानवता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना इस अभियान का विशेष उद्देश्य है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के अध्यक्ष जौनपुर रजनीश दुबे, प्रवक्ता विनोद शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलमोहन तिवारी, प्रदेश मंत्री शंकर बोस, व्याकरण विभाग के प्रवक्ता मुकेश त्रिपाठी, भुवनेश्वर चौबे (मामा जी), कार्यालय प्रभारी केशव प्रसाद, मालवीय बाग के सचिव श्री अरोड़ा जी, वरिष्ठ समाजसेवी किशन जी, विकेश दुबे, प्रवासी संदेश मुंबई के प्रधान संपादक राजेश उपाध्याय, आदर्श तिवारी, युवा समाजसेवी पंकज उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावी संचालन आयुष इंदु पांडे ने किया।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

Bullet Train Project: भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट में देरी की असली वजह
मुंबई कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में नवनियुक्त प्रभारी का सम्मान
Tamil Nadu Election: BJP की पहली लिस्ट जारी, तमिलिसाई सुंदरराजन को मिला टिकट, लेकिन अन्नामलाई का नाम गायब; जानें क्या है रणनीति
घाटकोपर के अम्बे माता मंदिर में 300 कन्याओं ने की मां अम्बे की आरती
KC Venugopal का दावा, ‘अड़चनों के बाद भी दिल्ली में होगी ऐतिहासिक महारैली’
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article धूमधाम से मनाया गया अध्यात्म गुरु गिरिजानंद महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया अध्यात्म गुरु गिरिजानंद महाराज का जन्मदिन
Next Article पवई तालाब पर बनेगा देश का सबसे भव्य म्यूजिकल फाउंटेन,जीवंत होगी मराठों की शौर्यगाथा : मंगल प्रभात लोढ़ा पवई तालाब पर बनेगा देश का सबसे भव्य म्यूजिकल फाउंटेन,जीवंत होगी मराठों की शौर्यगाथा : मंगल प्रभात लोढ़ा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह से सपत्नीक मिले विधायक रमेश चंद्र मिश्रा
  • पवई तालाब पर बनेगा देश का सबसे भव्य म्यूजिकल फाउंटेन,जीवंत होगी मराठों की शौर्यगाथा : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • काशी में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ अहिंसा योग यात्रा का भव्य स्वागत
  • धूमधाम से मनाया गया अध्यात्म गुरु गिरिजानंद महाराज का जन्मदिन
  • फरार आरोपी पर बाघमारा पुलिस का शिकंजा! ढोल-नगाड़े के साथ घर पर चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up