By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: FIR कराकर लौट रहे युवक को रस्ते में दबंगों ने फिर पीटा,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > FIR कराकर लौट रहे युवक को रस्ते में दबंगों ने फिर पीटा,
उत्तर प्रदेशराज्य

FIR कराकर लौट रहे युवक को रस्ते में दबंगों ने फिर पीटा,

Adminakhandrashtra
Last updated: June 4, 2025 4:51 pm
Adminakhandrashtra
10 months ago
Share
SHARE

जलालपुर। थाना क्षेत्र में कानून को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने पुलिस और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली। जलालुद्दीनपुर गांव निवासी करन मौर्य ने आरोप लगाया है कि बारात में हुए मोबाइल चोरी की सूचना देने पर दबंगों ने पहले तो उन्हें घर से अगवा कर कुछ दूर लेजाकर  बुरी तरह पीटा, और फिर एफआईआर दर्ज कराने के बाद लौटते वक्त दोबारा हमला कर दिया। इस बार लाठी-डंडे और तलवार से लैस होकर उन्होंने न सिर्फ करन को बल्कि उसके भाई को भी पीट डाला, जिससे भाई का सिर फट गया।

मामला मंगलवार की रात का है। करन मौर्य ने बारात में मोबाइल चोरी करने वाले की सूचना मोबाइल पर किसी को दी थी। आरोप है कि यह बात दबंगों को नागवार गुज़री और मंगलवार शाम सात बजे वे करन को घर से उठा ले गए और सुनसान जगह ले जाकर मारापीटा। जैसे ही दबंगों को पता चला कि करन थाने पर FIR दर्ज कराने गया है, वे लोग गोल बनाकर रास्ते में उसका इंतजार करने लगे।

रात लगभग नौ बजे जब करन अपने भाई के साथ थाने से लौट रहा था, तभी दबंगों ने रास्ते में घेरकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में करन के भाई का सिर फट गया। आरोप है कि दबंगों ने तलवार लहराते हुए धमकी दी कि अगर अब FIR की गई तो गर्दन उड़ जाएगी।

पीड़ित करन मौर्य ने जलालपुर थाने में चार नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

उधर, जलालपुर क्षेत्र में दबंगों का आतंक इन दिनों चरम पर है। एक ही रात में कई गांवों से मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। कहीं दूल्हा और उसके परिजनों को पीटा गया, तो कहीं महिलाओं को निशाना बनाया गया।

स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जंघई रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर सड़क सुरक्षा का बुरा हाल
आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित की गई शिक्षिकाएं
जौनपुर ने निकली तिरंगा सेना शौर्य पराक्रम पदयात्रा
जौनपुर में ट्रेन से टकराकर विद्यालय के लिपिक की हुई दर्दनाक मौत
प्रकाश सुर्वे ने जल संकट से जूझ रही जनता को दिया जीवनदान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article 15 दिवस के शिल्पकारी प्रशिक्षण का होगा आयोजन
Next Article गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दूबेपुर, पुलिस ने दो को भेजा जेल गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दूबेपुर, पुलिस ने दो को भेजा जेल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up