रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबेपुर बाजार में देर रात अराजक तत्वों ने एक पार्टी के दौरान खुलेआम अवैध असलहा से कई राउंड फायरिंग कर बाजार में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई जिसमें से दो लोगों का चालान न्यायालय में मंगलवार की सुबह अवैध तमंचा के साथ कर दिया है। फिलहाल बाजार में फायरिंग से दहशत का माहौल बना हुआ है। बाजारवासी अराजक तत्वों का नाम लेने से परहेज कर रहे हैं।बताया जाता है कि रविवार की रात थाना क्षेत्र के दुबेपुर बाजार में एक मिष्ठान की दुकान पर अराजक तत्वों ने शराब पार्टी आयोजित किया। रविवार की करीब 11 बजे रात अराजक तत्वों ने पार्टी के बाद बाहर निकलकर सड़क पर कई राउंड फायर करते हुए जश्न मनाया। अवैध असलहा से फायर होते बाजार में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इतनी रात को जो भी दुकान की शटर खुले हुए थे। अराजक तत्वों के भय से धड़ाधड़ बंद हो गये। किसी ने सूचना रामपुर थानाध्यक्ष देवानंद रजक को दे दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मिष्ठान भंडार के संचालक समेत अराजक तत्व दुकान बंद कर मौके से फरार हो गये जिसके कारण पुलिस हाथ मलती रह गई।सूत्र बताते हैं कि पुलिस रात में ही अराजक तत्वों को बाजारवासियों के बयान पर चिन्हित कर दबिश दी लेकिन अराजक तत्व पुलिस से बचते रहे। रामपुर पुलिस ने मंगलवार की सुबह 6:45 पर पचवल गांव में बाइक से जाते समय दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें सतीश यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम दुबेपुर एवं सेवा लाल उर्फ गुड्डू सरोज पुत्र शिवलोचन सरोज निवासी आशापुर थाना रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से जामा तलाशी के दौरान एक-एक अवैध तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस एवं एक बाइक बरामद हुआ। दोनों गिरफ्तार युवकों को कारण बताते हुए उनका चालान न्यायालय में कर दिया है जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने मिष्ठान भंडार के संचालक समेत 4 लोगों को सोमवार को दुबेपुर बाजार से ही गिरफ्तार किया था लेकिन दो लोगों को चालान किया गया। दो लोगों पर मेहरबानी दिखाते हुए मिष्ठान भंडार के संचालक को उसी दिन छोड़ दिया गया और दूसरे को दूसरे दिन छोड़ दिया। इसके चलते दुबे पर बाजार में दहशत का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने कहा कि कोई फायर नहीं हुआ है और न ही ऐसी कोई सूचना है।
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दूबेपुर, पुलिस ने दो को भेजा जेल

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
