By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. आरएन त्रिपाठी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. आरएन त्रिपाठी
ताज़ा ख़बरें

चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. आरएन त्रिपाठी

Anam Fatima
Last updated: October 28, 2026 11:07 pm
Anam Fatima
14 seconds ago
Share
चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. आरएन त्रिपाठी
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील अंतर्गत बुढ़नेपुर गांव के निवासी डॉ. आर एन त्रिपाठी को चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का बुधवार को नया कुलपति नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने 28 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप जारी कर उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में वर्तमान में सेवारत डॉ. त्रिपाठी को पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जौनपुर जनपद का नाम एक बार फिर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चर्चा में आया है। डॉ. आर एन त्रिपाठी का शैक्षणिक सफर जौनपुर के प्रतिष्ठित तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (टीडी पीजी कॉलेज) से जुड़ा रहा है। वह वर्ष 2015 तक महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। इसके बाद उनकी नियुक्ति बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में समाज शास्त्र विभाग में हुई, वर्तमान में वह बीएचयू में सेवारत हैं। टीडी कॉलेज से लेकर देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अपनी शैक्षणिक सेवाएं देने तक का उनका सफर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

डॉ. त्रिपाठी का अनुभव केवल अध्यापन और विभागीय दायित्वों तक सीमित नहीं रहा है। वह उच्च शिक्षा आयोग और लोक सेवा आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। इन संस्थाओं से जुड़े दायित्वों के दौरान उच्च शिक्षा और चयन प्रक्रिया से संबंधित कार्यों में उनकी भूमिका रही। विश्वविद्यालय में अध्यापन, विभागाध्यक्ष के रूप में अनुभव और आयोगों में जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्हें एक राज्य विश्वविद्यालय के शीर्ष शैक्षणिक पद की कमान सौंपी गई है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार लोलारक दुबे, डॉ मनोज मिश्रा, पत्रकार मधुकर तिवारी समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

You Might Also Like

गुरु पूर्णिमा पर डॉ. वेद प्रकाश ने 7 मंदिरों में टेका माथा, महंतों का किया अभिनंदन; रोपे पौधे
जौनपुर में भव्य श्री राम कथा के लिए आचार्य शांतनु महाराज ने की ज्ञान प्रकाश सिंह की सराहना
संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
दुर्गा पूजा पर धनबाद में सुरक्षा का कड़ा पहरा, हर पंडाल में पुलिस की तैनाती; DJ पर रहेगा प्रतिबंध
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर में श्रीराम कथा का आठवां दिन,भरत का त्याग, समर्पण और भ्रातृप्रेम सुन भावुक हुए रामभक्त जौनपुर में श्रीराम कथा का आठवां दिन,भरत का त्याग, समर्पण और भ्रातृप्रेम सुन भावुक हुए रामभक्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. आरएन त्रिपाठी
  • जौनपुर में श्रीराम कथा का आठवां दिन,भरत का त्याग, समर्पण और भ्रातृप्रेम सुन भावुक हुए रामभक्त
  • राष्ट्रीय सामाजिक महासंगम के साथ विशाल भंडारा संपन्न
  • रामलीला, भगवान श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम : संजय सिंह
  • रावण वध के बाद अयोध्या लौटने पर, चारों भाइयों के मिलन पर झूम उठे दर्शक

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up