जौनपुर। धर्म मण्डल रामलीला समिति, कोकना-पिलकिछा द्वारा आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के वनवास से अयोध्या लौटने और चारों भाइयों के मिलन का भावपूर्ण मंचन किया गया। राजन पाठक के कुशल संचालन और मुख्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए। भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य पात्रों के सजीव अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। रावण वध के पश्चात भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन के दृश्य को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। पूरी अयोध्या नगरी को दीपों और रोशनी से जगमगाते हुए दिखाया गया, जिससे वातावरण उत्सवमय हो गया। चारों भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे और पूरे परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने ताल…
रावण वध के बाद अयोध्या लौटने पर, चारों भाइयों के मिलन पर झूम उठे दर्शक

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
