प्रतापगढ़। शुक्रवार को बिरौती स्थित प्रतापगढ़ परिवार के सदस्य श्री संजय शुक्ल के निज आवास पर मिलन समारोह एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने आत्मीय मुलाकात कर एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना। साथ ही सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द एवं पारिवारिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। समारोह के दौरान पट्टी क्षेत्र के सदहा स्थित ऐतिहासिक श्री बाबा विशंभरनाथ धाम में प्रस्तावित भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा हुई। रामदेव पाण्डेय (मुन्ना पाण्डेय) के संयोजन में 27 जनवरी से 12 फरवरी 2027 तक वेद पारायण, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन प्रस्तावित है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, 1 फरवरी 2027 को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन में संत-महात्माओं एवं धर्माचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। इस अवसर पर पंडित कमला शंकर मिश्र जी (पूर्व IRS), मातोश्री ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष मुन्ना पाण्डेय जी, सुरेंद्र पाण्डेय जी, लल्लन पाण्डेय जी, राजेश आर. पाण्डेय जी, अविनाश दिनेश पाण्डेय जी (पत्रकार व समाजसेवक),रविकांत पाण्डेय जी, अनिल सिंह जी, रमेश चंद्र तिवारी (शिक्षक), राजेश पाण्डेय जी (समाजसेवी), रमाकांत मिश्रा (प्रधान जी), सुरेंद्र कुमार पाण्डेय जी (पत्रकार, पट्टी), अंकित पाण्डेय जी (पत्रकार, पट्टी), सुमित शर्मा जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह आत्मीयता, सामाजिक एकजुटता और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार के संजय शुक्ल के आवास पर धार्मिक आयोजन पर चर्चा

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
