धनबाद। अवैध कोयला खनन और कारोबार के खिलाफ CISF ने कार्रवाई करते हुए बरोरा एरिया-01 में दो अवैध खनन स्थलों के मुहानों को भरवाकर बंद कराया। बताया जाता है कि इन स्थानों से लंबे समय से अवैध रूप से कोयला निकालकर बाहरी मंडियों तक पहुंचाया जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद CISF की टीम ने अभियान चलाया।
CISF कंपनी कमांडर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पहला अवैध खनन मुहाना फुलवारी ताड़ नमक फैक्ट्री के समीप चिह्नित किया गया, जबकि दूसरा मुहाना गणेशपुर मंडरा बस्ती के नजदीक जंगल क्षेत्र में मिला। कार्रवाई के दौरान दोनों अवैध खनन स्थलों के मुहानों की भराई कर उन्हें बंद कराया गया।
बताया जा रहा है कि इन अवैध खनन स्थलों से निकाले गए कोयले को स्थानीय स्तर पर संग्रहित कर बाहरी मंडियों में भेजने का कारोबार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर CISF की इस कार्रवाई से अवैध कोयला खनन गतिविधियों पर रोक लगाने की कोशिश की गई है।
हालांकि, अवैध कोयला खनन और कारोबार में शामिल लोगों की पहचान तथा कोयले की आपूर्ति किन स्थानों पर की जा रही थी, इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।


