By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: उद्धव सेना से उत्तर भारतीयों का मोह भंग,पद के साथ सम्मान भी दे रही शिंदे सेना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > उद्धव सेना से उत्तर भारतीयों का मोह भंग,पद के साथ सम्मान भी दे रही शिंदे सेना
ताज़ा ख़बरें

उद्धव सेना से उत्तर भारतीयों का मोह भंग,पद के साथ सम्मान भी दे रही शिंदे सेना

Anam Fatima
Last updated: October 29, 2026 7:55 pm
Anam Fatima
20 minutes ago
Share
उद्धव सेना से उत्तर भारतीयों का मोह भंग,पद के साथ सम्मान भी दे रही शिंदे सेना
SHARE

अपनी भाषा चुने।

– शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार

मुंबई। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे हमेशा समग्र हिंदू समाज को एक साथ लेकर चलते थे और हमेशा हिंदू समाज के लिए ढाल बनकर खड़े होते थे। यही कारण था कि गैर मराठी हिंदू समाज भी उनसे पूरी तरह से प्रभावित रहा। बाबरी मस्जिद गिरने के बाद जिस तरह से उन्होंने ताल ठोंककर मस्जिद गिराने की जिम्मेदारी ली थी, उससे देश भर का हिंदू समाज उन्हें अपना हीरो मानने लगा था। उनके उत्तराधिकारी के रूप में उद्धव ठाकरे ने उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। यही कारण था कि उत्तर भारतीय समाज के अनेक बड़े चेहरे उनकी पार्टी से जुड़ते गए। परंतु उनके द्वारा लिए गए कुछ निर्णयों को लेकर उत्तर भारतीय समाज के बीच उनकी पार्टी को लेकर साफ नाराजगी दिखाई देने लगी। मराठी भाषा के नाम पर जिस तरह से उत्तर भारतीयों को अपमानित होना पड़ा,उसे देखते हुए उत्तर भारतीय नेताओं का उद्धव सेना से पूरी तरह से मोह भंग हो गया। दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हमेशा आगे बढ़कर उत्तर भारतीय समाज का खुलकर साथ दिया। यही कारण था कि शिवसेना की विचारधारा के लोग उद्धव सेना से हटाने के बाद उनकी पार्टी से जुड़ गए। एकनाथ शिंदे ने न सिर्फ पार्टी में उनका स्वागत किया अपितु उन्हें पद और सम्मान भी दिया। उत्तर भारतीय समाज के बड़े चेहरों के रूप में संजय निरुपम को शिंदे सेना में राष्ट्रीय प्रवक्ता ,आनंद दुबे को राष्ट्रीय प्रवक्ता, गुलाबचंद दुबे को राष्ट्रीय प्रवक्ता व शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष, जयप्रकाश सिंह को शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन महाराष्ट्र का कार्याध्यक्ष और मुंबई अध्यक्ष, संतोष सिंह को उत्तर भारतीय संगठन महाराष्ट्र का मुंबई उपाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया है। इसके अलावा अनेक उत्तर भारतीयों को अनेक बड़े पद दिए गए हैं। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी में उत्तर भारतीयों की भीड़ होने के बावजूद बहुत ही कम संख्या में उन्हें महत्वपूर्ण पद दिया गया है, वहीं शिंदे सेना ने उत्तर भारतीय नेताओं के लिए लाल कारपेट बिछा दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में एकनाथ शिंदे की सेना अत्यंत मजबूत होती दिखाई दे रही है। अकेले हम मीरा भायंदर की बात करें तो यहां भी विक्रम प्रताप सिंह, विद्या शंकर चतुर्वेदी, संदीप तिवारी, विजय राय जैसे अनेक उत्तर भारतीयों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

You Might Also Like

अखिलेश यादव हिरासत में: दिल्ली से लेकर यूपी तक सियासी भूचाल, सपा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन और पुतला दहन
हर हर महादेव की जयघोष के साथ बोल बम मित्र मंडल की कांवड़ यात्रा सम्पन्न
दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन
अखिलेश यादव चुनाव आयोग विरोध: स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा, वरना बैरिकेडिंग तोड़ देते
लखनऊ: इको गार्डन में भारी विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की मुस्तैदी से टला टकराव
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article डॉ. मंजू लोढ़ा को वुमेन्स समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मिला सम्मान डॉ. मंजू लोढ़ा को वुमेन्स समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मिला सम्मान
Next Article यूपी के पूर्व मंत्री लक्ष्मीशंकर यादव की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि यूपी के पूर्व मंत्री लक्ष्मीशंकर यादव की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जौनपुर में नौ दिवसीय श्री राम कथा का समापन, भक्ति और श्रद्धा का दिखा अद्भुत संगम
  • छठ पूजा के लिए बीएमसी की सिंगल विंडो योजना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान
  • सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या 65 हजार के पार
  • यूपी के पूर्व मंत्री लक्ष्मीशंकर यादव की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
  • उद्धव सेना से उत्तर भारतीयों का मोह भंग,पद के साथ सम्मान भी दे रही शिंदे सेना

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up