By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गाँव-गाँव, शहर-शहर. गली-गली और डगर-डगर. मैं ढूँढता हूँ अक्सर…!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > साहित्य > गाँव-गाँव, शहर-शहर. गली-गली और डगर-डगर. मैं ढूँढता हूँ अक्सर…!
साहित्य

गाँव-गाँव, शहर-शहर. गली-गली और डगर-डगर. मैं ढूँढता हूँ अक्सर…!

Akhand Rashtra
Last updated: December 3, 2023 3:58 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

गाँव-गाँव, शहर-शहर….
गली-गली और डगर-डगर…
मैं ढूँढता हूँ अक्सर…!
एक ऐसा शख़्श,
जिसकी आँखों में…
हर पल नाच रहा हो,
बस परिवार का अक्स…
जिसके दरवाजे पर होने से,
सजती रहती है महफिल…
घर में… बनी रहती है हलचल…
हर कोई लेता है हाल-चाल,
अनायास ही घर रहता है मालामाल…
जिसके आँगन में आते ही,
छा जाती है अद्भुत सी शांति…
जिसका भी कुशल क्षेम पूछा उसने,
सच में उसकी तो….!
अपने आप ही बढ़ जाती कांति…
आँगन में भोजन के पहले,
वह सब के हाल-चाल लेता…
खुश हो गया जिस पर…
उसकी पीठ थपथपा देता…
नाराजगी में सच कहूँ तो…
कड़क होकर गरिया भी देता…पर…
कोई नहीं लगा सकता था,
इससे बातों में नमक मिर्च का तड़का
वैसे तो यह… दिल से बेहद नरम होता
पर जब कभी किसी पर भड़का…!
समझाना नहीं होता सम्भव,
किसी घरवाले के वश का….
उसकी मुस्कुराहट तो….!
परिवार की शान होती है,
घरवाली और भौजाइयाँ तो,
बस उसी हँसी पर कुर्बान होती हैं…
मज़ाल क्या जो उसे दिख जाए
घर में कोई बच्चा रोते… फिर तो…
ज़ेब के मिश्री-टॉफी और खिलौने,
सब उसी बच्चे के होते…
रात में घर के अन्दर,
जब सभी आराम से सोते…
मिलते श्रीमान जी… मस्त हो…
जगते-खाँसते… हुक्का गुड़गुड़ाते…
घर का…. कौन नहीं सँवारता…?
इन श्रीमान जी की पगड़ी…
सभी देखना चाहते… हरदम….!
रूआबदार मूँछे उसकी तगड़ी.…
गज़ब का होता है इसका प्रोटोकॉल…
देसी भाषा में कहूँ तो….!
पूरा का पूरा भौकाल…
ना गनर….. ना फॉलोअर…..
ना बोलेरो ना रेंज रोवर..पर…
साहब… श्रीमान जी का रौब-दाब…!
खानदान भर में सबसे ऊपर
समझ ही गए होंगे मित्रों…!
यही व्यक्ति घर में मुखिया,
और…. गाँव में लम्बरदार होता….
सभी जानते हैं….
घर वालों का…. बस यही अकेला…
और बेहतर तीमारदार होता था…
कहूँ या न कहूँ…..!
आप भी मानोगे मित्रों… मुखिया तो…
खुद दिखा नहीं कभी बीमार होता …!
गाँव-गाँव….. शहर-शहर….
गली-गली और डगर-डगर…
मैं ढूँढता हूँ अक्सर….बस…
यही शख़्श… यही शख़्श….
जो खुद कभी नहीं बीमार होता…
जो खुद कभी नहीं बीमार होता…

रचनाकार——जितेन्द्र दुबे
अपर पुलिस अधीक्षक
जनपद—कासगंज।

You Might Also Like

माटी में लोट-लोटकर…..!
बड़ा ही हैरत-अंगेज है….!
गवाही चाहिए……!
तुम शक्ति हो
फरियाद में डूबी फूल-सी जान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म LSD में संगीत मासूम की एक्टिंग की धूम
Next Article सविता समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Vishwajit Sahay ने रक्षा मंत्रालय में ग्रहण किया रक्षा वित्त सचिव का पदभार, वित्तीय प्रबंधन को मिलेगी नई गति
  • Maharashtra स्थापना दिवस 2026: सीएम फडणवीस ने दी शुभकामनाएं, कहा— देश का ‘ग्रोथ इंजन’ है हमारा प्रगतिशील महाराष्ट्र
  • Delhi: मई के पहले दिन Delhi -NCR का बदला मिजाज, बारिश और आंधी का नया अलर्ट जारी
  • Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट: झमाझम बारिश और ओलों ने दी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • दिल्ली की सियासत में ‘महा-बदलाव’: Swati Maliwal ने थामा भाजपा का हाथ, आम आदमी पार्टी के ‘लूट और ड्रामे’ पर बोला जोरदार हमला

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up