By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मुंबई में आधिकारिक रूप से लांच हुआ माई संपत्तिकपिल झेवरी और अत्री मुखर्जी की अनोखी पहल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मुंबई में आधिकारिक रूप से लांच हुआ माई संपत्तिकपिल झेवरी और अत्री मुखर्जी की अनोखी पहल
महाराष्ट्र

मुंबई में आधिकारिक रूप से लांच हुआ माई संपत्तिकपिल झेवरी और अत्री मुखर्जी की अनोखी पहल

Akhand Rashtra
Last updated: August 10, 2023 1:54 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
SHARE

मुम्बई । ‘माई संपत्ति’ के लिए 9अगस्त का दिन बेहद ख़ास रहा। रियल एस्टेट से ताल्लुक रखने वाली कंपनी ‘माई संपत्ति’ आधिकारिक ढंग से लॉन्च कर दिया गया। अपने सपनों का घर तलाश रहे लोगों के लिए ब्रांड की ओर से अनूठी किस्म की सेवाएं मुहैया कराई जाती हैं और उपभोक्ताओं की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता जाती है। उल्लेखनीय है इस ब्रांड की शुरुआत इंडस्ट्री में क्रांति लाने और लक्ज़री लिविंग को पुनर्भाषित करने के उद्देश्य से की गई है। ब्रांड के लॉन्च के मौके पर पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल, शिव ठाकरे, अभिनेत्री और कराटे में कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट हासिल करने वाली संध्या शेट्टी और जानी-मानी कोरियोग्राफर शबीना ख़ान भी मौजूद थीं।पारदर्शिता, नवीनता और उत्कृष्टता के आधारशिला पर बनी कंपनी ‘माई कंपनी’ घर ख़रीदने वाले उपभोक्ताओं व निवेशकों के लिए एक अग्रणी कंपनी बनने का इरादा रखती है। उल्लेखनीय है कि कंपनी में वरिष्ठ प्रोफ़ेशनल और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स हैं जो उपभोक्ताओं के हितों का ख़ास ख़्याल रखते हैं. ब्रांड रियल एस्टेट के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय कार्य करने में यकीन करता आया है।’माई संपत्ति’ समग्र रूप से घरों से सम्बंधित उम्दा सेवाएं देने में यकीन करता आया है और यही उसकी सबसे बड़ी ख़ासियत भी है. उसका मक़सद लोगों की ज़रूरतों को पूरा करना और ज़िंदगी में ख़ुशहाली लाना है. उनका ध्येय एकदम स्पष्ट है कि लोगों को बिना किसी शुल्क के घर से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जाएं. कंपनी की कोशिश हरेक उपभोक्ता को बिना किसी ख़र्च सुविधाजनक सुविधाएं देना है. ब्रांड पूरे समर्पण भाव से हर उपभोक्ताओं की ज़रूरतों का ख़्याल रखता है. फिर चाहे उपभोक्ता उनके ज़रिए किसी तरह की ख़रीदारी ना भी कर रहे हों, तो भी कंपनी पूरी लगन के साथ उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं देने में यकीन करती है।ग़ौरतलब है कि अन्य प्लेटफॉर्म्स तमाम तरह के शुल्क के साथ सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, वहीं ‘माई संपत्ति’ बिना किसी शुल्क लिये उपभोक्ताओं को सभी किस्म की घरेलू ज़रूरतों से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराती है. फिर चाहे वह प्ल्मबिंग हो, इलेक्ट्रॉनिकल काम हो, घर का पुनर्निर्माण हो या फिर के काम से जुड़ी और कोई सेवा हो, ‘माई संपत्ति’ आपकी हरेक ज़रूरत पूरी करने के लिए हमेशा हाज़िर है.माई संपत्ति’ की सेवाएं लेने पर उपभोक्ताओं को घर से संबंधित तमाम तरह की सेवाएं हासिल होती हैं जो उनकी हरेक ज़रूरत को ध्यान में रखकर मुहैया कराई जाती हैं. ऐसे में अब उपभोक्ताओं को अलग-अलग तरह की सेवाएं हासिल करने के लिए अलग-अलग लोगों से संपर्क करने की ज़रूरत नहीं है और ना ही अधिक क़ीमत पर किसी भी तरह की सेवाएं लेने की आवश्यकता है. ‘माई संपत्ति’ विभिन्न तरह की सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी करती है ताकि उपभोक्ताओं को तमाम तरह की घरेलू सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो जाएं। ब्रांड का मिशन इस विश्वास पर आधारित है कि हरेक शख़्स एक‌ बेहतरीन व ख़ूबसूरत घर का हक़दार होता है जिसके लिए उसपर किसी तरह का अतिरिक्त किस्स का आर्थिक भार नहीं होना चाहिए. ऐसे में कंपनी सतत इस बात के प्रयास में लगी हुई है कि घर ख़रीदने वाले उपभोक्ताओं की हर ज़रूरत को आसानी से पूरा किया जा सके.कपिल झवेरी ‘माई संपत्ति’ के संस्थापक व प्रमोटर हैं। ‘माई संपत्ति’ का ध्येय लोगों द्वारा गुणवत्तापूर्ण घर ख़रीदने के सपनों को साकार करने के पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. इसके लिए कंपनी उपभोक्ताओं को विभिन्न तरह की सेवाएं बिना किसी कमीशन के उपलब्ध कराती है. रियल एस्टेट के प्रति अपने जुनून के चलते उन्होंने गोवा और मुम्बई में उम्दा किस्म की प्रॉपर्टी का निर्माण किया है. इसी के साथ उन्होंने महाराष्ट्र और गोवा में ज़मीनों के कई बड़े सौदे भी किये हैं जिसकी सूची काफ़ी लम्बी है। माई संपत्ति’ के बिज़नेस हेड अत्री मुखर्जी एक उम्दा प्रोफ़ेशनल के तौर पर जाने जाते हैं।रियल एस्टेट कारोबार के मामले में उन्हें एक जानकार और दक्ष शख़्स के तौर पर जाना जाता है।

You Might Also Like

जैसल पार्क व्यापारी मित्र मंडल द्वारा प्राण प्रतिष्ठा पर्व का भव्य आयोजन
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद रमेश दुबे का मनाया गया जन्मदिन
वक्तृत्व स्पर्धा में बीएमसी स्कूलों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बीएमसी सासमीरा स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मलेरिया प्रशिक्षण संपन्न
कवियत्री नीतू व्यास की पुस्तक ‘निरंतर चलना होगा’ की हुई समीक्षा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महालक्ष्मी के बीएमसी स्कूल में संपन्न हुआ मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम
Next Article मीरा भायंदर के नवनियुक्त आयुक्त संजय काटकर ने संभाला पदभार

Recent Posts

  • Prayagraj के समोसे को मिला नया मुकाम, UP सरकार की योजना में बना जिले की ‘सिग्नेचर डिश’
  • Supreme Court से TMC को करारा झटका: नलिन कोहली का तीखा प्रहार, बोले – ‘अपनी हर हार पर राजनीति करती है ममता की पार्टी
  • AIIMS की ऐतिहासिक पहल: एम्स नई दिल्ली में भारत की पहली पोर्टेबल बेडसाइड MRI प्रणाली हुई शुरू
  • West Bengal Election 2026: सुप्रीम कोर्ट से TMC को बड़ा झटका, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर दखल देने से किया इनकार
  • Chhattisgarh के कांकेर में बड़ा हादसा: IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवान शहीद, तलाशी अभियान के दौरान हुई घटना

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up