मुंबई। साहित्य कलम समाज की संस्थापिका अध्यक्षा श्रीमती नीतू दाधीच व्यास की पुस्तक ‘ निरंतर चलना होगा ‘ का लोकार्पण एवं समीक्षा ऑनलाइन के माध्यम से की गई।जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर डॉक्टर शरद नारायण खरे ने की तथा समीक्षक के रूप में मुंबई से वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, देवेश दिक्षित एवं साहित्यकार विशाखा जी उपस्थित थी। लेखिका नीतू दाधीच व्यास मूलत श्रीगंगानगर राजस्थान की मूल निवासी हैं किंतु कार्यक्षेत्र उनका कर्नाटक है। नीतू जी एक लेखिका के साथ साहित्य ज्योति पत्रिका की संपादिका भी हैं। समीक्षा करते हुए विनय शर्मा दीप, डॉक्टर शरद नारायण खरे,देवेश दीक्षित एवं विशाखा ने निरंतर चलना होगा के सभी छंदबद्ध कविताओं की सराहना की। सभी ने कहा वास्तव में नीतू ने जन-जन की आवाज, पारिवारिक जिम्मेदारी, सामाजिक उत्पीड़न एवं देश की आवश्यकता को अपनी कविताओं के माध्यम से संदेश देने का कार्य किया है। अंत में नीतू दाधीच ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
कवियत्री नीतू व्यास की पुस्तक ‘निरंतर चलना होगा’ की हुई समीक्षा

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
