By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: शांत हो चुके मीरा रोड की पिच पर हिंदुत्व कार्ड का खेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > शांत हो चुके मीरा रोड की पिच पर हिंदुत्व कार्ड का खेल
महाराष्ट्र

शांत हो चुके मीरा रोड की पिच पर हिंदुत्व कार्ड का खेल

Akhand Rashtra
Last updated: February 27, 2024 2:15 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

भायंदर। मीरा भायंदर शहर मे इन दिनों एक स्वयं घोषित हिंदू शेरनी निर्दलीय विधायक गीता जैन की काफी चर्चा है.25 फ़रवरी को मीरा रोड मे तेलंगाना के विधायक और हिंदूवादी फायर ब्रांड नेता टी. राजा की रैली आयोजित की गयी थी. टी. राजा अपने विवादस्पद बयानों के लिए जाने जाते है.साथ ही राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के समय निकाली गयी रैली मे रामभक्तो पर नयानगर इलाके मे हुई हिंसा के चलते शहर मे कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस चिंतित थी.इसलिए 19 फ़रवरी को शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर उनकी प्रस्तावित रैली और सभा को पुलिस प्रशासन ने इजाजत नहीं दी थी. लेकिन फिर कोर्ट के आदेश के बाद शर्तो के साथ उन्हें सिर्फ रैली की परमिशन मिली. गौरतलब है की ये पूरा आयोजन सकल हिंदू समाज और अन्य हिंदू वादी संगठन ने किया था लेकिन अदालत के आदेश के बाद विधायक गीता जैन एक्टिव मोड मे आ गयी और इस पूरे कार्यक्रम को हाईजैक करने मे लग गयी. हालांकि सूत्रों का कहना है की ये योजना उन्ही की थी लेकिन पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उन्होने आयोजक मंडली को प्रायोजित कर दिया.जिसकी तस्दीक टी राजा ने अपने भाषण मे कर भी दी. उन्हें इस बात का अंदाजा था की टी. राजा के नाम पर भीड़ जुटाना आसान होगा इसलिए उन्होंने अतिथि सत्कार के नाम पर खुद को प्रमोट किया और खुद को हिंदू शेरनी के रूप मे स्थापित करने की कोशिश करते हुए अपने बैनर पोस्टर भी शहर मे लगवाए. हालांकि शहर के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी लोंगो का मानना था की जब शहर मे शांतिपूर्ण माहौल है तो ऐसे मे इस दौरे या कार्यक्रम की कोई आवश्यकता नहीं थी और मीरा भायंदर के सभी भाजपा एवं अन्य पार्टी के नेताओं ने भी इस रैली और आयोजन से दूरी बनायीं थी. महत्वपूर्ण बात ये है की जिस तरीके से नयानगर मे हुई हिंसा के बाद भाजपा नेता एड. रवि व्यास ने पीड़ितों के साथ खड़े होकर तथा आक्रामक होकर कानूनी कार्रवाई करवाई। उसका संज्ञान पूरे शहर ने लिया था और उनकी तारीफ भी की गई थी. वही पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता इस पूरे मामले मे मूकदर्शक की भूमिका में बने रहे और तिरंगा शांति यात्रा निकालकर अपनी राजनैतिक धरातल को सुधारने के असफल प्रयास मे लगे रहे.इसी के चलते गीता जैन अपने आप को हिंदू शेरनी के रूप मे स्थापित करने के प्रयास मे लग गयी. टी राजा की रैली के जरिये गीता जैन ने इसको साधने का प्रयास किया. यहाँ तक की रैली मे ना सिर्फ उनकी तस्वीर टी राजा से बड़ी थी बल्कि उन्होंने अपना कद भी बड़ा दिखाने की पूरी कोशिश की. जिस तरह से टी राजा ने अपने सम्बोधन के दौरान गीता जैन की उपस्थिति मे समुदाय विशेष के लिए जातिसूचक और लिंगवाचक शब्दों का इस्तेमाल किया और वो वहाँ खड़ी रहकर मुस्कुराती रही वो भी चर्चा का विषय बना हुआ. कुलमिलाकर निर्दलीय विधायक गीता जैन ने अपने कार्यकाल के दौरान जो काम किये है उसका विश्लेषण आम जनता कर रही है. साथ ही वो भाजपा के साथ है या फिर शिवसेना के साथ ये भी अभी सस्पेंस बना हुआ है. इसलिए अब राजनैतिक विश्लेषको का मानना है कि गीता जैन अब हिंदू शेरनी का चोला पहनकर अपनी राजनीती को चमकाने की कोशिश कर रही है.ये अलग बात है की ये पब्लिक है सब जानती है.

You Might Also Like

महाराष्ट्र में 10 महीनों में 2366 किसानों ने की आत्महत्या
पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटका
महाराष्ट्र के विकास का नया इतिहास लिखेंगे देवेंद्र फडणवीस – कृपाशंकर सिंह
शोक सभा में मीडियाकर्मियों ने दी अभिमन्यु शितोले को श्रद्धांजलि
बुद्ध जयंती पर बीएमसी द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राजभर समाज द्वारा मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई सुहेलदेव जयंती
Next Article श्री यमाई माता महिला सेवाभावी संस्था के कार्यालय का उद्घाटन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट: झमाझम बारिश और ओलों ने दी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • दिल्ली की सियासत में ‘महा-बदलाव’: Swati Maliwal ने थामा भाजपा का हाथ, आम आदमी पार्टी के ‘लूट और ड्रामे’ पर बोला जोरदार हमला
  • Varanasi से टोंक तक भाजपा का ‘विजय संकल्प’: काशी विश्वनाथ धाम में नितिन नवीन और सीएम योगी ने की महा-पूजा
  • SCO समिट में भारत की हुंकार: राजनाथ सिंह ने बताया क्या है ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’, आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश
  • Telangana में नॉन वेज करी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up