By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर की शान और पहचान बनेगी राणा प्रताप की मूर्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > जौनपुर की शान और पहचान बनेगी राणा प्रताप की मूर्ति
ताज़ा ख़बरें

जौनपुर की शान और पहचान बनेगी राणा प्रताप की मूर्ति

Akhand Rashtra
Last updated: September 19, 2023 2:26 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
SHARE

युवाओं को मिलेगी देशभक्ति की प्रेरणा – कृपाशंकर

जौनपुर । राजपूत सेवा समिति द्वारा कलीचाबाद तिराहे पर स्थित पार्क में बीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की स्थापित होने वाली वाली गन मेटल की भब्य मूर्ति के लिए मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। लोगो ने उनके जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्र प्रेम को युवाओ को अपने जीवन में उतारना चाहिए। समिति के सदस्यों ने बताया कि पार्क में स्थापित होने वाली गन मेटल की भब्य मूर्ति की कुल ऊचाई जमीन से 19 फिट होगी। छह फिट के चबूतरा पर तेरह फिट की ऊँची मूर्ति स्थापित की जाएगी। गन मेटल की मूर्ति की लागत लगभग चालीस लाख रुपया बताया जा रहा है। राजस्थान के जयपुर धूप संगमरमर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के प्रसिद्ध कलाकारो द्वारा बनाई जा रही महाराणा प्रताप की भब्य मूर्ति का चबूतरा मकराना के प्रसिद्ध मारवल पत्थर व दक्षिण भारत का काला ग्रेनाइट का रहेगा। दिन में दस बजे से ही सिविल इंजिनियर जनार्दन श्रीवास्तव की टीम ने स्थान का चयन किया। एक घंटे बाद समिति के सदस्यों द्वारा चयनित स्थान पर विधि विधान से पूजन अर्चन कराया गया। विद्वान ब्राह्मण ओम प्रकाश शुक्ल ने मंत्रोच्चारण किया। ओम प्रकाश सिंह ने फावड़ा से मिट्टी की खुदाई कर भूमि पूजन की शुरुआत किया।
इस अवसर पर साघन सहकारी बैंक के चेयरमैन पूर्व मंत्री कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, डा. दिनेश सिंह बब्बू, डा. एन. के. सिंह, अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह, जौनपुर पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम, रत्नाकर सिंह, पूर्व प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, अजीत सिंह, रवीन्द्र प्रताप सिंह, शशि सिंह, डा. नबाब सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अमर बहादुर सिंह बच्चा, प्रदीप सिंह सफायर, सर्वेश सिंह, डा. राकेश सिंह ल, डा. इंद्र सिंह, डा. संजय सिंह, डा. विकास सिंह, मुन्ना सिंह, संजय सिंह विसेन, वेद प्रकाश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, रजनीश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, सौरभ सिंह, घनश्याम सिंह, विनोद सिंह, चेतन सिंह सहित भारी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। जौनपुर में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने का स्वागत करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मेवाड़ के महान राजपूत नरेश महाराणा प्रताप अपने पराक्रम और शौर्य के लिए पूरी दुनिया में मिसाल के तौर पर जाने जाते हैं। एक ऐसा राजपूत सम्राट जिसने जंगलों में रहना पसंद किया लेकिन कभी विदेशी मुगलों की दासता स्वीकार नहीं की। उन्होंने देश, धर्म और स्वाधीनता के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया। उनकी मूर्ति स्थापित होने से लोगों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलेगी।

You Might Also Like

खुद के लिए भी जीना सीखो
बीजेपी प्रवक्ता तथा कामगार नेता शैलेश पांडे ने कामगारों को बांटे लड्डू
कसम……!
भारत के दूरदर्शी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी–इंद्रमणि दुबे
कोशिश साहित्यिक संस्था द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस समारोह
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कुर्ला में विश्वकर्मा समाज का कवि सम्मेलन सम्पन्न
Next Article चित्रसेन सिंह के यहां गणेश दर्शन करने पहुंचे पत्रकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • West Bengal Election: 2 मई को 15 बूथों पर होगा पुनर्मतदान, चुनाव आयोग ने लिया निर्णय
  • Vishwajit Sahay ने रक्षा मंत्रालय में ग्रहण किया रक्षा वित्त सचिव का पदभार, वित्तीय प्रबंधन को मिलेगी नई गति
  • Maharashtra स्थापना दिवस 2026: सीएम फडणवीस ने दी शुभकामनाएं, कहा— देश का ‘ग्रोथ इंजन’ है हमारा प्रगतिशील महाराष्ट्र
  • Delhi: मई के पहले दिन Delhi -NCR का बदला मिजाज, बारिश और आंधी का नया अलर्ट जारी
  • Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट: झमाझम बारिश और ओलों ने दी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up