By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की युगल गीत स्पर्धा संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की युगल गीत स्पर्धा संपन्न
महाराष्ट्र

नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की युगल गीत स्पर्धा संपन्न

Akhand Rashtra
Last updated: August 29, 2023 11:04 am
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
SHARE

नालासोपारा। डॉक्टरों की कला को बढ़ावा देने के लिए डॉक्टरों द्वारा बनाई गई संस्था कलास्पर्श और नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 26 अगस्त ,2023 को नालासोपारा-वसई-विरार क्षेत्र के डॉक्टरों के लिए युगल गीत (duet singing)गायन का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सबसे गौरवशाली बात तो यह है कि पूरे मुंबई एमएमआर के डॉक्टरों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपना सुंदर गायन प्रस्तुत किया ।
इसमें डाॅ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे एवं डॉ. प्रेरणा संजय मांजलकर, डाॅ. भाविका अनुज दुबे एवं डाॅ. अनुज ओमप्रकाश दुबे, डाॅ. रवीन्द्र देशपांडेजी एवं डॉ. विद्या सावंत, डाॅ. तबस्सूम आसिफ काझी और डॉ. सोनल शिवाजी शिंदे, डॉ. सुचित्रा भीमराव पाटिल एवं डाॅ. बेस्टिना डेनी, डॉ. दीपक सीताराम रेवंडकर और डॉ. सुषमा एस. वैद्य, डॉ. हासी सेनगुप्ता चौधरी और डॉ. हरीश पी. बेडेकर, डॉ. श्रीकांत पाटिल और डॉ. उमा श्रीकांत पाटिल,
डॉ. नितिन मोरे और डॉ. शुभांगी नितिन मोरे, डॉ. मयूरेश अविनाश दुबे और डॉ. रुचिता सावंत,
डॉ. सुरेखा नामदेव धनावड़े एवं डाॅ. स्वाति धनराजजी भिंगारे, डॉ.रेणुका सचिन पाटिल और डॉ. प्रियंवदा देशमुख , डॉ. उदय यादवराव मस्के और डॉ. कल्पना वारंग, डॉ. आर टी वाघ साहब और डॉ. युक्ति मेहता, डॉ. अपर्णा निजाई और डॉ. रसिका निजाई द्वारा 15 युगल गीत प्रस्तुत किये गये।
डॉ. जयश्री देशपांडे मॅडम और डॉ. रेणुका पाटिल ने बहुत अच्छी एंकरिंग की और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और पूजा के साथ कार्यक्रम शुरू करने के लिए आमंत्रित किया और फिर पूरे कार्यक्रम को बहुत ही कुशल, लयबद्ध और मधुर तरीके से संचालित किया। संस्था के सचिव डॉ.ओमप्रकाश दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि “कलास्पर्श” के रूप में शुरू की गई यह पहल बहुत लोकप्रिय हो गई है और इस संबंध में उन्होंने संबंधितों को अपने प्रयास जारी रखने का सुझाव दिया और सभी सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम में अपना गायन प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित सभी डॉक्टर्स एवं दर्शकों को शुभकामनाएँ दी l इसके बाद जब कार्यक्रम चल रहा था तो वैद्यकीय, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बड़ी सफलता की ओर अग्रसर “कलास्पर्श” की अध्यक्षा डाॅ. ऋजुता दुबे इनको “कलास्पर्श” सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया l डॉ. सुरेखा धनावड़े, डॉ. प्रेरणा मांजलकर, डॉ. सरिता पासी, डॉ. अस्मिता बनसोड़, डॉ.ज्योति राठी के सहयोग एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.हेमलता शेंडे इनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


“कलास्पर्श” द्वारा आयोजित यह छठा कार्यक्रम है, पहला कार्यक्रम कवि सम्मेलन, दूसरा कार्यक्रम गायन तीसरा मोनो एक्ट और चौथा वर्षा ऋतु काव्य पर आधारित “घन निळा” एवं पांचवां रंगोली, पेंटिंग एवं वाद्ययंत्र का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था l दर्शकों की लगातार बढ़ती संख्या के साथ यह कार्यक्रम बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। डॉ. सूरज गायकवाड ने अपने उत्कृष्ट भाषाशैली में धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरे कार्यक्रम का श्रेय डॉ. धनावड़े मॅडम, डॉ. दुबे मॅडम, डाॅ. मांजलकर मॅडम, डाॅ. देशपांडे मॅडम और नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के सभी उत्साही शिक्षकों को देना उचित होगा।

You Might Also Like

मनपा निरीक्षक चैतन्य रावल का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न
नरसिंह दुबे बाबूजी की पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
ऐश्वर्या मिश्रा को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आया राहुल एजुकेशन
का.अ.आरंभ विश्व मंच द्वारा वार्षिकोत्सव,सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन संपन्न
अपना पूर्वांचल महासंघ ने किया कृपाशंकर का सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article समरस फाउंडेशन ने किया पांच बीएलओ का सम्मान
Next Article बीएमसी के सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमोल तासगावकर सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट: झमाझम बारिश और ओलों ने दी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • दिल्ली की सियासत में ‘महा-बदलाव’: Swati Maliwal ने थामा भाजपा का हाथ, आम आदमी पार्टी के ‘लूट और ड्रामे’ पर बोला जोरदार हमला
  • Varanasi से टोंक तक भाजपा का ‘विजय संकल्प’: काशी विश्वनाथ धाम में नितिन नवीन और सीएम योगी ने की महा-पूजा
  • SCO समिट में भारत की हुंकार: राजनाथ सिंह ने बताया क्या है ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’, आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश
  • Telangana में नॉन वेज करी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up