By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भाजपा और निषाद पार्टी में टकराव की आग में झुलसे 45 विकास कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > भाजपा और निषाद पार्टी में टकराव की आग में झुलसे 45 विकास कार्य
उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा और निषाद पार्टी में टकराव की आग में झुलसे 45 विकास कार्य

Digital Desk - Lucknow
Last updated: December 8, 2025 10:25 pm
Digital Desk - Lucknow
7 months ago
Share
भाजपा और निषाद पार्टी में टकराव की आग में झुलसे 45 विकास कार्य
SHARE

क्षेत्र पंचायत के टेंडर निरस्त, सदस्यों का विधायक पर सीधा आरोप — “सत्ता का दुरुपयोग कर विकास रोका”

  • ओमकार त्रिपाठी

सुईथाकलां | क्षेत्र पंचायत की कुल 45 विकास परियोजनाओं के टेंडर को सोमवार को खंड विकास अधिकारी जीतेन्द्र सिंह ने तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर निरस्त कर दिया। टेंडर निरस्त होने की सूचना जैसे ही कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिली, उनके बीच भारी नाराजगी देखी गई। सदस्यों ने इसे विकास विरोधी कदम बताया।

Contents
क्षेत्र पंचायत के टेंडर निरस्त, सदस्यों का विधायक पर सीधा आरोप — “सत्ता का दुरुपयोग कर विकास रोका”सदस्यों ने लगाया राजनीतिक साजिश का आरोपप्रमुख विद्या तिवारी का बयान

जानकारी के अनुसार, विकास खंड में क्षेत्र पंचायत से संचालित 45 परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी किया गया था। टेंडर जारी होने के एक सप्ताह बाद ही कुछ विरोधी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख पर “कुछ कार्य पहले ही शुरू कर दिए गए” का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर दी।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने खंड विकास अधिकारी जीतेन्द्र सिंह को निर्देश दिया कि तीन सदस्यीय समिति गठित कर सभी कार्यों का सत्यापन कराया जाए। इसके बाद ब्लॉक के तीन कर्मचारियों की समिति बनाई गई।

समिति ने पहली जांच में सभी टेंडर सही पाए और निरस्त करने की कोई गुंजाइश नहीं थी।लेकिन अचानक मौखिक निर्देश पर दूसरी रिपोर्ट मांगी गई। दूसरी जांच में समिति ने कुछ कार्य शुरू होने की बात कही। जांच अधिकारी ने 29 नवंबर को अपनी रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को सौंपी, जिसके आधार पर सोमवार को सभी 45 परियोजनाओं के टेंडर निरस्त कर दिए गए। निरस्तीकरण की प्रति देर शाम क्षेत्र पंचायत प्रमुख को प्राप्त हुई।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

सदस्यों ने लगाया राजनीतिक साजिश का आरोप

टेंडर निरस्त होने की सूचना मिलते ही दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य भड़क उठे। मयारी के प्रशांत पांडेय, बसिरहा-भुसौडी की तारा तिवारी, भैसौली के हृदय नारायण दूबे, लौदा के अशोक सिंह (सदस्य के पति एवं प्रतिनिधि), पूरासम्भलशाह-सरपतहा की पूनम दीक्षित, चिलबिली के रामपाल, अमावा कला के राम नयन प्रजापति, मीना सिंह, अमावा खुर्द के अजीत सिंह, अढनपुर के अनिल गिरी सहित कई सदस्यों ने इस राजनीतिक चाल के पीछे विधायक पर सीधा आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अपने चमचों के कहने पर विरोधी सदस्यों के साथ मिलकर अधिकारियों पर दबाव बना कर के, निराधार शिकायत कर टेंडर निरस्त करा दिए जबकि 3 सदस्यों की कमिटी ने पहले जांच ने टेंडर को सही पाया था।

शाहगंज महोत्सव में भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान
भाजपा खेमे में आक्रोश की दूसरी बड़ी वजह हाल ही में संपन्न शाहगंज महोत्सव है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि विधायक ने मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं का खुलेआम अपमान किया था इस घटना से कई मंडलों के भाजपा पदाधिकारी बेहद नाराज हैं। एक वरिष्ठ भाजपा मंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि , “विधायक ने शाहगंज महोत्सव में सुईथाकलां मंडल के कार्यकर्ताओं का जो अपमान किया था, उसका हिसाब जनता और कार्यकर्ता अगले चुनाव में चुकता करेंगे।” इसी के साथ भाजपा की स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप में भी आक्रोशित बयानों के फोटो खूब लीक हुए, जिसमें कार्यकर्ताओं ने विधायक पर जमकर गाज गिराई और अपनी नाराजगी प्रकट की, की कैसे भाजपा के कार्यकर्ताओं को घंटों बैठा कर रखने के बाद भी, बिना सम्मानित हुए लौटना पड़ा, “जब अपमानित करना था तो आमंत्रित क्यों किया.?” जैसे सवाल पूछे गए.!

प्रमुख विद्या तिवारी का बयान

क्षेत्र पंचायत प्रमुख विद्या तिवारी ने कहा, “मैं हमेशा सभी सदस्यों का सम्मान करते हुए जनहित में काम करती आई हूं। टेंडर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की नाली, पुलिस चौकी मोहदीसराय में इंटरलॉकिंग आदि जरूरी कार्य शामिल थे, जिन्हें उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टेंडर के बाद शुरू किया गया था। प्रथम जांच में सब कुछ सही पाया गया था। फिर भी राजनीतिक द्वेष के चलते निराधार आरोप लगाकर सारे टेंडर निरस्त करा दिए गए। यह लोकतंत्र और जनहित में नहीं है। इससे क्षेत्र का विकास रुक जाएगा। मैं प्रमुख चुनी गई तब से कुछ लोग इसे हजम नहीं कर पा रहे हैं। जनता सब देख रही है।”

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जीतेन्द्र सिंह से बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र टेंडर बहाल नहीं किए गए तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

You Might Also Like

पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का लगाम
खेतासराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर गो-तस्कर असलम की 1.23 लाख की बाइक गैंगस्टर एक्ट में कुर्क
वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अधिकारी ‘धन्यवाद’ कहकर भागे, उठे सवाल
पुणे रेप केस में नया मोड़
डॉ बाबासाहेब अंबेडकर ने न्याय और समानता की दिशा में किया समर्पित काम – प्रकाश सुर्वे
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शाहगंज महोत्सव BJP कार्यकर्ताओं का 'अपमान', शाहगंज महोत्सव BJP कार्यकर्ताओं का ‘अपमान’,
Next Article बादशाहपुर स्टेशन के पूरब में अंडरपास निर्माण की मांग बादशाहपुर स्टेशन के पूरब में अंडरपास निर्माण की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up