By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मनपा के हिंदी माध्यम स्कूलों में आठवीं कक्षा शुरू करने की मांग, आयुक्त से मिले मदन सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मनपा के हिंदी माध्यम स्कूलों में आठवीं कक्षा शुरू करने की मांग, आयुक्त से मिले मदन सिंह
महाराष्ट्रराज्य

मनपा के हिंदी माध्यम स्कूलों में आठवीं कक्षा शुरू करने की मांग, आयुक्त से मिले मदन सिंह

Digital Desk - Lucknow
Last updated: April 8, 2025 4:13 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

भायंदर। भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह ने मनपा के नवनियुक्त आयुक्त एवं प्रशासक राधाबिनोद ए शर्मा से मुलाकात कर आगामी शैक्षणिक सत्र से मनपा के हिंदी माध्यम के स्कूलों में 8वीं की कक्षाएं शुरू किए जाने की मांग है। मनपा आयुक्त एवं प्रशासक राधाबिनोद ए शर्मा से मुलाकात कर मदन उदित नारायण सिंह ने प्रभाग क्रमांक 2 की विविध समस्याओं का निवेदन भी सौंपा, जिसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए आयुक्त ने त्वरित प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन उन्हें दिया है।मदन सिंह ने कहा कि मीरा-भायंदर महानगर पालिका द्वारा हिंदी, मराठी, उर्दू तथा गुजराती माध्यम के स्कूलों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों के हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वर्ष 2021 में मनपा की महासभा में मराठी, हिंदी तथा उर्दू माध्यम के स्कूलों में 8वीं की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया था, जिसमें से मराठी तथा उर्दू माध्यम के स्कूलों में तो उसी शैक्षणिक सत्र से 8वीं की कक्षाएं शुरू कर दी गईं, लेकिन हिंदी माध्यम के स्कूलों को अभी तक इस सुविधा से वंचित रखा गया है। लिहाजा गरीब परिवारों के छात्र 7वीं कक्षा के बाद पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, जो शिक्षा के अधिकार कानून का भी उल्लंघन के साथ ही गरीब परिवार के हजारों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड करने के समान है। मदन सिंह ने उक्त हालात को मद्देनजर रखते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र से भायंदर पूर्व के नवघर मनपा हिंदी स्कूल में 8वीं की कक्षा शुरू करने की मांग की है। गौरतलब हो कि वरिष्ठ नगरसेवक मदन सिंह के विशेष प्रयासों से करीब छह वर्ष पूर्व बंदरवाड़ी मनपा स्कूल में 7वीं कक्षा तक हिंदी माध्यम का स्कूल शुरू किया गया है, जिसमें वर्तमान में सैंकड़ों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर मदन सिंह ने मनपा आयुक्त एवं प्रशासक राधाबिनोद ए शर्मा से भायंदर पूर्व के श्मशान गृह की चिमनी खराब होने के कारण उठने वाले दुर्गंधयुक्त दूषित धुएं से हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए वहां अविलंब नई अत्याधुनिक चिमनी लगाए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रभाग क्रमांक 2 में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद होने से आपराधिक घटना बढ़ने की जानकारी देते हुए सभी कैमरे अविलंब दुरूस्त कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि प्रभाग क्रमांक 2 के आशा नगर क्षेत्र में छोटे लाइट पोल के कारण हमेशा अंधेरा रहता है। हालांकि, वहां एक बड़ा पोल लगाना और एक हाई-वोल्टेज बल्ब लगाना आवश्यक है, साथ ही सड़क के कोने पर एक लाइट ब्रैकेट लगाना और पोल पर एक हाई-वोल्टेज बल्ब लगाना भी आवश्यक है, जो राहुल पार्क में साईं बाबा मदिर में स्थित है। इसके साथ ही उन्होंने महानगर पालिका द्वारा लगाए गए कैमरों के लिए अलग मीटर लगाने, पार्क में नाम पट्टिका लगाने के संबंध में, म्युजिक सिस्टम की मरम्मत, प्रियदर्शिनी पार्क के अंदर लोहे की बाड़ लगाने और क्रासिंग तथा भीड़ वाली सड़कों पर जगह-जगह स्पीड ब्रेकर लगाए जाने का निवेदन भी मनपा आयुक्त को सौंपा है। इस अवसर पर मदन सिंह के साथ वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय तथा भाजपा के मीरा-भायंदर जिला सचिव प्रवीण राय भी मौजूद रहे।

You Might Also Like

भाऊसाहेब हीरे कॉलेज की वार्षिक क्रीडा स्पर्धा संपन्न
फ्लोरा फाउंडेशन द्वारा हजारों विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक वितरित
पाल सेवा संघ की 10वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न
महर्षि दयानंद कॉलेज में धर्म ग्रंथो पर आधारित वक्तृत्व स्पर्धा संपन्न
विवेक उपाध्याय को नेहरू युवा केंद्र संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रामनवमी पर जौनपुर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा
Next Article उत्तर भारतीय समाज के गौरव रहे मिठाई लाल सिंह का निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up