By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: यूपी STF को मिली बड़ी सफलता: कफ सिरप तस्करी केस में बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > यूपी STF को मिली बड़ी सफलता: कफ सिरप तस्करी केस में बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी STF को मिली बड़ी सफलता: कफ सिरप तस्करी केस में बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह गिरफ्तार

Omkar Tripathi
Last updated: December 2, 2025 1:16 pm
Omkar Tripathi
11 months ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के बड़े रैकेट में वांछित चल रहे अपने ही पूर्व सिपाही आलोक प्रताप सिंह को मंगलवार देर रात लखनऊ से धर दबोचा। आलोक पिछले कई महीनों से फरार था और उसके खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका था।

Contents
फर्जी मेडिकल फर्म के जरिए चल रहा था खेलजौनपुर के बाहुबली का भी नाम आया सामने

सूत्रों के अनुसार आलोक सिंह सरेंडर करने की योजना बना रहा था, लेकिन STF की खुफिया टीम को उसकी लोकेशन का पता चल गया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथी शुभम जायसवाल का पिता भोला प्रसाद जायसवाल भी इसी मामले में रविवार को कोलकाता एयरपोर्ट से थाईलैंड भागते वक्त पकड़ा गया था। भोला प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद आलोक के विदेश भागने की आशंका बढ़ गई थी, लेकिन STF ने उससे पहले ही उसे दबोच लिया।

फर्जी मेडिकल फर्म के जरिए चल रहा था खेल

जांच में सामने आया है कि आलोक प्रताप सिंह ने वाराणसी में जनवरी 2024 में “मां शारदा मेडिकल” नाम की एक फर्म रजिस्टर कराई थी। कागजों पर इस फर्म ने लाखों रुपये का कारोबार दिखाया, लेकिन असल में यह कोडीन बेस्ड कफ सिरप की कालाबाजारी और फर्जी बिलिंग का अड्डा थी।

आलोक का सीधा संपर्क पहले गिरफ्तार हो चुके वाराणसी के अमित टाटा से भी था। दोनों मिलकर इस नेटवर्क को मजबूत कर रहे थे। मुख्य सरगना शुभम जायसवाल इस समय दुबई में फरार बताया जा रहा है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

जौनपुर के बाहुबली का भी नाम आया सामने

सूत्र बता रहे हैं कि इस पूरे सिंडिकेट को जौनपुर का एक कुख्यात बाहुबली संरक्षण दे रहा था। उसके साथ इनके कारोबारी रिश्ते भी थे। सिर्फ कुछ सालों में आलोक सिंह ने करोड़ों रुपये की संपत्ति बना ली थी। अब STF उसकी सभी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है।

इस मामले में अब तक कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं और जांच अभी जारी है। STF का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट के बाकी फरार आरोपियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

You Might Also Like

‘Vijay Thalapathy की जीत ऐतिहासिक…’, तमिलनाडु चुनावी रिजल्ट पर पिता चंद्रशेखर हुए भावुक, बोले- बेटे पर गर्व है
यूपी 2027: 100 से ज्यादा मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं, BJP ने तय किया ‘जीतने की क्षमता’ का फॉर्मूला
प्रधान और लेखपाल की मिली भगत से करोड़ों की सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा 
श्री विश्वनाथ छात्रवृत्ति योजना के तहत 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं को वितरित की गई छात्रवृत्ति
अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article 2027 में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार – अजीत प्रजापति
Next Article SIR के काम में लगे बीएलओ के पति की हार्ट अटैक से मौत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लखनऊ में गरजे 50 हजार किसान, महापंचायत में हाजी शकील सैफी और अरुण बख्शी ने बढ़ाई शोभा
  • यूपी में कांग्रेस का 200 सीटों पर दावा! ‘हक है हमारा’ के होर्डिंग से सपा-कांग्रेस गठबंधन में हलचल तेज
  • लखीमपुर: MLC स्नातक चुनाव की मतदाता पर्ची में बड़ी गड़बड़ी, उम्र 116 साल दर्ज
  • कतरी नदी में कच्चा पुल बनाने पर कानूनी कार्रवाई, BCCL के GM समेत कई अधिकारियों पर FIR
  • जौनपुर में श्रीराम कथा का चौथा दिन, बड़ों के प्रणाम से आयु और कीर्ति की वृद्धि : शांतनु जी महाराज

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up