By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सहारा इंडिया समूह का बोकारो जोनल मैनेजर गिरफ्तार, 400 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला – रांची कोर्ट ने भेजा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > देश > सहारा इंडिया समूह का बोकारो जोनल मैनेजर गिरफ्तार, 400 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला – रांची कोर्ट ने भेजा जेल
देशराज्य

सहारा इंडिया समूह का बोकारो जोनल मैनेजर गिरफ्तार, 400 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला – रांची कोर्ट ने भेजा जेल

Omkar Tripathi
Last updated: August 23, 2025 10:40 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
सहारा इंडिया समूह का बोकारो जोनल मैनेजर गिरफ्तार, 400 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला – रांची कोर्ट ने भेजा जेल
SHARE

– कृष्ण कुमार नोनिया (अखंड राष्ट्र)

रांची। निवेशकों से हजारों करोड़ की ठगी के मामले में झारखंड सीआईडी ने सहारा इंडिया समूह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सीआईडी की टीम ने बोकारो के जोनल मैनेजर सुंदर झा को बिहार के मधुबनी जिले के पंडौल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को रांची लाकर शुक्रवार को सीआईडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में दो सितंबर तक जेल भेज दिया गया।

इससे पहले 28 जुलाई को इसी मामले में सहारा इंडिया के रांची जोनल मैनेजर रहे संजीव कुमार को पटना के बाढ़ से गिरफ्तार किया गया था।

400 करोड़ से अधिक की ठगी का केस

- Advertisement -

यह मामला 30 नवंबर 2024 को दर्ज सीआईडी एफआईआर से जुड़ा है। इसमें सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय (अब दिवंगत), उनकी पत्नी स्वपना रॉय, भाई जयब्रत रॉय, बेटे सुशांतो और सीमांतो रॉय, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार पाल समेत सुंदर झा और संजीव कुमार आरोपी हैं।

एफआईआर में सहारा समूह की कई कंपनियों जैसे –

सहारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड

सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसायटी लिमिटेड

हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड

सहारा क्यू शॉप यूनिक प्रोडक्ट्स रेंज लिमिटेड

सहारा इंडिया कमर्शियल को-ऑपरेशन लिमिटेड

को भी शामिल किया गया है।

ढाई लाख निवेशकों के 40 हजार करोड़ अटके

सीआईडी जांच में खुलासा हुआ है कि झारखंड के लगभग ढाई लाख निवेशकों का करीब 40 हजार करोड़ रुपये मैच्योरिटी के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। सहारा समूह ने न केवल निवेशकों के पैसे का दुरुपयोग किया, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के 2013 के आदेश की भी अवहेलना की। आरोप है कि समूह ने बोकारो, धनबाद, बेगूसराय और पटना की अचल संपत्तियों को SEBI द्वारा तय मूल्य से कम दामों पर बेच दिया।

विदेशी नागरिकता बनी बाधा, रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी

जांच में सहारा प्रमुख के परिजनों को भी दोषी पाया गया है। लेकिन सहारा प्रमुख की पत्नी स्वपना रॉय और बेटे सीमांतो व सुशांतो रॉय ने मैसेडोनिया की नागरिकता ले रखी है। चूंकि भारत और मैसेडोनिया के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है, इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई मुश्किल हो रही है।

सीआईडी ने संकेत दिया है कि फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया जाएगा।

You Might Also Like

हल्दी कुमकुम के साथ नमो चषक का हुआ आयोजन
नाले की सफाई न होने से जलमग्न हुई धान की फसल
कांग्रेस नेता के प्रयास से बदला गया जर्जर विद्युत केबल —–
बिहारी मजदूर की छत के नीचे मिली लाश
पारिवारिक कारणों से युवक ने लगाई फाँसी हुई मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article उम्रकैद की सजा काट रहे 51 कैदियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार, क्या है वजह… उम्रकैद की सजा काट रहे 51 कैदियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार, क्या है वजह…
Next Article झारखंड : तिलैया डैम के पांच फाटक खोले गए, पांच जिलों में अलर्ट – रांची व जमशेदपुर में भी बाढ़ का खतरा झारखंड : तिलैया डैम के पांच फाटक खोले गए, पांच जिलों में अलर्ट – रांची व जमशेदपुर में भी बाढ़ का खतरा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश पुलिस का चमत्कार, 99 मुकदमे वाले एक लाख के इनामी बदमाश को सेटिंग से किया गिरफ्तार !

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up