वसई। अपराध शाखा क्रमांक 3 विरार पुलिस ने और राह चलती महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र उड़ाने वाले तथा कीमती सामान से भरे बैग लेकर भाग जाने वाले दो अंतरराज्यीय अपराधियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आशीष कुमार उर्फ गोलू उर्फ भदोरिया राजकुमार तथा अमित कुमार प्रदीप कुमार है। दोनों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा की गई जांच से पता चला है कि दोनों के खिलाफ मुंबई, नवी मुंबई , ठाणे के अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों, हरियाणा, पंजाब तथा उत्तराखंड में भी चोरी, डकैती, हत्या का प्रयास, बलात्कार जैसे अनेक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जून को दोपहर एक महिला 2:30 बजे एक महिला अपनी बेटी के साथ नालासोपारा पश्चिम स्थित सीक्रेट हाई स्कूल के पास पैदल जा रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों में उसके गले में से एक लाख रुपए मूल्य का मंगलसूत्र उड़ा ले गए। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने पूरी सक्रियता से जान शुरू की तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त कर लिया है।पुलिस को यह कामयाबी पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे , पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड तथा सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर पुकले के मार्गदर्शन तथा पुलिस निरीक्षक प्रमोद बड़ाख के निर्देशन में पुलिस उप निरीक्षक उमेश भागवत, पुलिस हवलदार अशोक पाटिल,मनोज चव्हाण, सचिन घेरे, मुकेश तटकरे तथा अन्य पुलिस कर्मियों की सक्रियता से मिली।
अपराध शाखा क्रमांक 3 विरार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
