By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कितना दूँ मैं विस्तार…..!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > कितना दूँ मैं विस्तार…..!
ताज़ा ख़बरेंसाहित्य

कितना दूँ मैं विस्तार…..!

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 23, 2025 11:26 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
कितना दूँ मैं विस्तार…..!
SHARE

अपनी भाषा चुने।

कदम-कदम पर ताने मिलते,
होता आया हरपल दुत्कार….
गाँव-देश को क्या मैं कहता
जब समझ ना पाया….!
मुझको मेरा ही परिवार….
गलत-सही का भेद मैं परखा,
करना चाहा था…इसका परिहार…
इस कारण ही प्यारे मित्रों….!
अनायास ही….सिस्टम से…
होना पड़ा मुझको दो-चार…
प्रयत्न भगीरथ सा मैं करता,
पर हो जाता था लाचार…
विजय कहीं मिली ना मुझको,
मन मजबूत कर के प्यारे,
किया हार को स्वीकार….
सच मानो…बस इस कारण ही मित्रों
प्रकट किसी को कर न सका,
मैं दिल से कभी भी आभार…
किस्मत का लेखा भी ….!
ऐसा लिखा परवरदिगार…कि…
गुरु भी कोई मिला न मुझको
जो करवा देता मुझसे….!
यह युद्ध विचित्र…आसानी से पार…
शायद मेरा दुर्भाग्य प्रबल था
हारा था मैं हर बार…पर….
सच यह भी है मित्रों…..!
चकाचौंध की दुनिया से,
ना किया कभी मैंने कोई प्यार…
कैसे बताऊँ और किसे बताऊँ…?
दिन-ब-दिन घटता ही गया…
अपनों का भी प्यार-दुलार….
जबकि…खूब मजे से सब जाने….
धमा-चौकड़ी की मुझ में…..!
अभी भी बाकी थी शक्ति अपार….
बारम्बार मिली जो हार,
सपने कोई….ना हुए साकार…
मन में पीड़ा का मित्रों….!
खुद ही बढ़ता गया आकार….
पीड़ा के बाबत मैं क्या ही कहूँ….
दुनिया जाने है यह सरकार….
पीड़ा तब और बड़ी हो जाती है,
जब अपनों से ही मिलती हार…
संग इसी के सब ये जाने…
जीत-हार तो रीति है जग की…!
अद्भुत है यह व्यापार…
सभी जानते हैं…यह सच भी कि…
हँसकर या फिर रोकर….!
करना ही है इसको स्वीकार….पर…
आप बताओ मित्रों….!
दुखती रग पर ही जब,
हाथ धरे हरदम हर कोई…
बिगड़े घावों पर…नमक छिड़कने को
बेताब दिखे हर कोई…फिर…
सहनशक्ति की सीमा को…!
कितना दूँ मैं विस्तार….
सहनशक्ति की सीमा को….!
कितना दूँ मैं विस्तार….

रचनाकार….
जितेन्द्र कुमार दुबे
अपर पुलिस उपायुक्त,लखनऊ

You Might Also Like

UP Census 2027: उत्तर प्रदेश में आज से शुरू हुआ जनगणना का महा-सर्वे, मोबाइल ऐप लेकर घर-घर पहुंच रही टीम
शिक्षक विनोद पाण्डेय का किया गया सेवानिवृत्ति सम्मान
गाँव-गाँव, शहर-शहर. गली-गली और डगर-डगर. मैं ढूँढता हूँ अक्सर…!
अपना धर्म निभाओ
India की 1st Green Hydrogen ट्रेन ट्रैक पर दौड़ने को तैयार, बिना धुएं और शोर के होगा सफर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आवश्यकता है.! आवश्यकता है.!
Next Article माटुंगा में होली स्नेह मिलन व कवि सम्मेलन सम्पन्न माटुंगा में होली स्नेह मिलन व कवि सम्मेलन सम्पन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “भरपूर नशा हुआ है…..!”
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता पैनल में आशुतोष पाण्डेय का हुआ चयन
  • गुरु पूर्णिमा पर डॉ. वेद प्रकाश ने 7 मंदिरों में टेका माथा, महंतों का किया अभिनंदन; रोपे पौधे
  • अपना अरिहन्त कहूँ…..!
  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up