जौनपुर | चोरों के मन से सरकार का भय खत्म हो चुका है आए दिन वे विभिन्न घरों में लूटपाट करते रहते हैं। महराजगंज थाना क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम सभा गौराकला बदलापुर तहसील में फूलचंद पुत्र गिरधारी लाल गौड़ के घर में चोरों ने घुसकर तांडव कर दिया। सोने का झुमका ,सोने की चेन, सोने की अंगूठी, पायल, नथनी, मंगलसूत्र, झाली सहित लगभग 70 हजार रुपए नगद चोर उड़ा ले गए। सरकार की इतनी कड़ी कानून व्यवस्था फेल क्यों हो जा रही है? आए दिन चोरों का कहर गांव वालों पर पड़ता रहता है। खून पसीने की कमाई एक झटके में चोर उड़ा ले जाते हैं, पीड़ित द्वारा पूरे घटना की जानकारी लिखित तहरीर द्वारा थाने पर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज चोरी करने वाले की खोजबीन शुरू कर दी है।
चोरों ने नगदी सहित लाखों के जेवर उड़ाए
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
