मुंबई। मालाड (पूर्व) में विगत रविवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन,सत्र स्नैक्स,नई उम्मीद फाउंडेशन, प्रेरणा चेरिटेबल ट्रस्ट एवं युवा शक्ति संघ के तत्वाधान में किया गया। शिविर में 335 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया। नई उम्मीद फाउंडेशन के चन्द्र भूषण शर्मा व प्रेरणा चेरिटेबल ट्रस्ट के नामदेव झींगाड़े, युवा शक्ति संघ के जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।
नई उम्मीद फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर सम्पन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
