नौपेड़वा(जौनपुर): बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शनिवार की शाम एक युवक ने नौ साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। रविवार को थाने पहुँचे परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव की नाबालिक लड़की खेत में बकरी चरा रही थी उसी दौरान गांव का ही एक 25 वर्षीय युवक उसे बहला फुसलाकर कर एक समीप स्थित एक सरकारी भवन में ले गया। कमरा बन्द कर जैसे ही वह जबरन दुष्कर्म का प्रयास शुरू करता उसकी चीख सुनकर किसी ने पहुँच आवाज देकर दरवाजा खोलवा दिया। नाबालिक ने घर पहुँच पूरी दास्तान परिजनों को बताई तो परिजन सुबह थाने पहुँच आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास विफल, दर्ज हुआ मुकदमा
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
