By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पंचायत में हुई युवक की पिटाई, चार के खिलाफ मुकदमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पंचायत में हुई युवक की पिटाई, चार के खिलाफ मुकदमा
उत्तर प्रदेशराज्य

पंचायत में हुई युवक की पिटाई, चार के खिलाफ मुकदमा

Omkar Tripathi
Last updated: June 15, 2025 4:42 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जफराबाद (जौनपुर)। वसीरपुर गांव में शनिवार की देर रात एक पारिवारिक विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया, जब पिता को भोजन न देने की शिकायत पर बुलाई गई पंचायत में कहासुनी के दौरान एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गांव की दलित बस्ती निवासी 62 वर्षीय रामदवर आए दिन अपने तीन पुत्रों और बहुओं पर भोजन न देने का आरोप लगाते रहते हैं। शनिवार की शाम जब गांव में पुलिस की चौपाल लगी थी, जिसमें थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह भी मौजूद थे, वहां भी रामदवर ने अपने बेटे-बहुओं के खिलाफ यही शिकायत दोहराई। पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ।

रात को रामदवर के बहु-बेटों ने घर के बाहर ही एक पंचायत बुलाई, जिसमें रामदवर की लगातार हो रही शिकायतों पर नाराजगी जाहिर की गई। इसी दौरान गांव के ही आशीष पुत्र उदयराज ने रामदवर के पक्ष में बोलना शुरू किया, जिससे पंचायत में मौजूद कुछ लोग भड़क उठे और आशीष की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में आशीष को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।

घटना के संबंध में आशीष की तहरीर पर पुलिस ने पंकज कुमार, गोरखनाथ, संतोष कुमार और कल्लू राम के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

इस बीच गांव में यह चर्चा भी जोरों पर है कि आशीष के कमरे में देसी शराब की अवैध दुकान चल रही है, जिससे ग्रामीण पहले से ही नाराज थे और दुकान हटाने की मांग कर रहे थे। कुछ लोगों का मानना है कि यही नाराजगी मारपीट की असल वजह हो सकती है।

हालांकि थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि घटना का मुख्य कारण रामदवर द्वारा की जा रही शिकायतों पर आशीष के समर्थन में बोलना था। शराब की दुकान का मामला इस घटना से संबंधित नहीं है। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

एयर इंडिया की लंदन जाने वाली उड़ान तीन घंटे बाद मुंबई लौटी, कारण अस्पष्ट
राष्ट्रपति पुरस्कृत पुष्पा दुबे का किया गया सम्मान
जौनपुर में बकरी खेत में चली गई तो बालक की काट ली उंगली
नई शिक्षा नीति भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की ओर बढ़ाएगी : कलराज मिश्र
रक्तदान में बसता है धर्म का सार”
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article ट्रेन ठहराव की मांग को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन: डॉ. प्रमोद कुमार सिंह
Next Article सड़क हादसे में ऑटो चालक व वृद्धा समेत तीन की मौत, एक घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up