मुंबई। भारत के प्रख्यात तबला वादक पंडित कालीनाथ मिश्र को संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 6 मार्च को नई दिल्ली में देश के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार का श्रेय उनके माता-पिता को जाता है। पंडित कालीनाथ में से पिछले 50 वर्षों से अपने तबले की धुन से संगीत प्रेमियों को आकर्षित किए हुए हैं। म्यूजिक के साथ-साथ वे डांस के सभी विधाओं में तबला वादन करते हैं। उन्हें यह पुरस्कार दिए जाने की खबर मिलते ही संगीत प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ समाजसेवी जेपी यादव ने कहा कि पंडित कालीनाथ मिश्र एक महान तबला वादक हैं। उन्हें यह पुरस्कार 5 साल पहले ही मिल जाना चाहिए था।
पंडित कालीनाथ मिश्र को मिलेगा संगीत एकेडमी पुरस्कार

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
