जौनपुर। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी केपी निवास, दौलतपुर,खुटहन में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी और ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम शुक्ल को केपी दुबे स्मृति जौनपुर रत्न सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दुस्तान ब्राह्मण गौरव सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने की। इस अवसर पर अविनाश सिंह, गुरु प्रसाद तिवारी, मनोज शुक्ल ,शिव प्रसाद यादव, वरुण दूबे ,इंद्रजीत दूबे, जितेन्द्र उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे । कमला प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक इन्द्र मणि दूबे ने सत्कार मूर्ति पुरुषोत्तम शुक्ल को अंग वस्त्रम एवं जौनपुर रत्न सम्मान का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर बोलते हुए पंडित पुरुषोत्तम शुक्ल ने कहा कि भारत गांव का देश है। भारत की आत्मा गांव में बसती है। संस्था द्वारा हर साल ग्रामीण अंचल में रहकर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले लोगों को जौनपुर रत्न सम्मान दिया जाना, अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि गांव का विकास किए बिना देश का विकास संभव नहीं है।
पंडित पुरुषोत्तम शुक्ल को केपी दुबे स्मृति जौनपुर रत्न सम्मान

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
