By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पर्यावरण पार्क में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > पर्यावरण पार्क में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण
ताज़ा ख़बरें

पर्यावरण पार्क में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण

Akhand Rashtra
Last updated: July 3, 2024 3:13 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
पर्यावरण पार्क में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण
SHARE

अपनी भाषा चुने।

सुल्तानपुर। नगरपालिका का हृदय कहे जाने वाले पर्यावरण पार्क में भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। नंद, नाई, सेन सविता समाज की वर्षों की मांग पूरी होने पर आज प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, अयोध्या, जौनपुर आदि जनपदों से एम डब्ल्यू ओ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उमड़ पड़े। विदित रहे कि संगठन पिछले 10 वर्षों से भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग करता चला आ रहा था। 26 जनवरी 2024 को भारत सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान दिए जाने पर सुल्तानपुर नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने भी बडा दिल दिखाते हुए एम डब्ल्यू ओ संगठन को पर्यावरण पार्क में भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रवेश द्वार के दाहिनी तरफ जमीन आवंटित कर समाज व संगठन का हौसला बढ़ाया । इस कार्यक्रम मे बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने अपने संबोधन मे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की सादगी व उनके जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने कभी जाति की राजनीति नहीं की वह सभी शोषितों वंचितों के हक अधिकार व उनकी समस्याओं के लिए मुखर होकर जीवन भर संघर्ष करते रहे और जब मुख्यमंत्री बने तो सबको आरक्षण की व्यवस्था से जोड़ते हुए 3% महिलाओं 3% गरीब से सवर्णों व पिछड़ों व अति पिछड़ों को अलग अलग व्यवस्था बनाकर सबको आरक्षण देकर समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल से एक मांग रखते हुए कहा कि पर्यावरण पार्क को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर पर्यावरण पार्क के नामकरण करने की अपील किया और समाज के लोगों से पर्यावरण की रक्षा हेतु एक-एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प भी करवाया।

पर्यावरण पार्क में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण


कार्यक्रम मे उपस्थित भीड ने इसका दोनों हाथों को उठाकर समर्थन किया। शिवदयाल शर्मा जिला प्रभारी सुल्तानपुर ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी वार्डों के सभासदों तथा प्रवीण अग्रवाल के द्वारा किए गए इस महानतम का कार्य के लिए समाज उनका सदैव आभारी रहेगा एवं संगठन के कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। इस मौके पर हनुमान प्रसाद शर्मा, श्रीकांत शर्मा रंजीत कुमार शर्मा, उदयराज शर्मा, राजेश शर्मा, आर के शर्मा, माता प्रसाद शर्मा, विनोद शर्मा, श्रीमती सुशीला देवी सभासद, अयोध्या प्रसाद शर्मा, अनिल कुमार शर्मा (राजू),घनशयाम शर्मा,शिवपूजन शर्मा,रवीन्द्र कुमार शर्मा,अजीत शर्मा,गया प्रसाद शर्मा, राहुल शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, बृजेश कुमार शर्मा,मातादीन शर्मा,राजेंद्र शर्मा, रघुनाथ शर्मा,रमेश कुमार शर्मा, राजमणि शर्मा,दीपक शर्मा,दयाशंकर शर्मा, प्रदीप शर्मा,छोटेलाल शर्मा, भगवान प्रसाद शर्मा,शिवमणि शर्मा, दल बहादुर शर्मा,राजेश शर्मा,विपिन शर्मा,मुन्नलाल शर्मा के अलावा सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश कुमार शर्मा जिला महासचिव व अजीत कुमार शर्मा ने किया ।

You Might Also Like

श्री बजरंग इंटर कॉलेज में मनाया गया विश्व योग दिवस
रेलवे का नया फरमान:
सामुदायिक शौचालय का धन खा गये प्रधान व सचिव
KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र पर पुती कालिख*
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article केंद्रीय अपराध शाखा ने किया बड़े गिरोह का भंडाफोड़ केंद्रीय अपराध शाखा ने किया बड़े गिरोह का भंडाफोड़
Next Article बाबा बायोटेक एण्ड रिसर्च सेंटर के साथ जुड़कर किसान होंगे मालामाल बाबा बायोटेक एण्ड रिसर्च सेंटर के साथ जुड़कर किसान होंगे मालामाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Jaunpur: नया ‘जन सुविधा केन्द्र’ या पुराना ‘जन दुविधा केन्द्र’? फरियाद फिर उसी कसाई के पास, न्याय अब भी बिकाऊ
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up