चन्दवक, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। प्रदेश में संपत्ति कुर्क की जा रही है इसकी वजह से अपराधियों में खौफ का माहौल है। पिछले कुछ महीनों में कारवाई और भी तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में चन्दवक थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या- 46/25 धारा 305 बीएनएस से सम्बंधित अभियुक्त बलराम मिश्रा उर्फ कल्लू मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा निवासी दुधौड़ा के विरुद्ध न्यायालय एएम 10 जौनपुर उद्घोषणा जारी की थी। चौकी प्रभारी पतरही धर्मेन्द्र दत्त ने पुलिस बल के साथ गुरुवार को डुगडुगी बजवाकर और लाउड स्पीकर के माध्यम से एलाउंस करते हुए मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किया। इस कारवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई है।
पुलिस ने आरोपी के घर डुगडुगी बजवाकर किया नोटिस चस्पा
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
