नपुर। प्राथमिक विद्यालय चकताली, (सिरकोनी ब्लॉक) में चल रही 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन रामायण अभिरुचि कार्यशाला के अंतर्गत आज कार्यशाला के चतुर्थ दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को शुद्ध एवं लयबद्ध तरीके से रामायण के गायन और वाचन की शिक्षा देना है, साथ ही उनके चरित्र निर्माण हेतु धर्म, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों का संचार करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।आज के कार्यक्रम की शुरुआत कार्यशाला के प्रशिक्षक अमरजीत , समन्वयक उषा सिंह, SMC अध्यक्ष रीता देवी तथा ग्राम प्रधान ललिता यादव के द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षक पूनम राव, कुंदन ध्यानी एवं अमरजीत ने बच्चों को रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ कराया तथा हनुमान चालीसा का सही उच्चारण व लय में गायन सिखाया।प्रशिक्षक अमरजीत द्वारा रामायण गायन की विभिन्न विधाओं पर विशेष चर्चा की गई। संगीत प्रशिक्षण के अंतर्गत कुंदन ध्यानी तबला और अमरजीत हारमोनियम पर बच्चों को संगीत के माध्यम से अभ्यास करवा रहे हैं।कार्यक्रम में गांव के अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिनमें ललिता यादव, सरविंद यादव, सुनीता देवी, इंदा, सुनीता मीना, उषा यादव, आशा देवी, आरती देवी, काजल, गोल्डी, वंदना यादव, विनीता यादव, सुभाष यादव, शकुंतला सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व बच्चे शामिल रहे।यह कार्यशाला न सिर्फ बच्चों को धार्मिक ग्रंथों की गहराई से जानकारी दे रही है, बल्कि उन्हें अनुशासित, नैतिक और संस्कारित जीवन की ओर भी प्रेरित कर रही है।
बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन वेद एवं रामायण कार्यशाला का आयोजनजौ

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- पालघर में बनेगा उत्तर भारतीय संघ भवन : संतोष आरएन सिंह
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कथित घटना को लेकर बवाल: सच या अफवाह? एसआईटी जांच शुरू, 15 घंटे बाद खुला एनएच-44
- उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
- CEC के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी हल्लाबोल: दिल्ली से यूपी तक सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, जेपी नड्डा का पलटवार
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
