जौनपुर। बदलापुर तहसील के वार्ड नंबर 3 स्थित बरौली गांव निवासी रामदेव गौतम का पुत्र अंकज कुमार गौतम (21 वर्ष) घर से अचानक गायब हो गया। परिवार के अनिल कुमार गौतम द्वारा बादलपुर थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 6 फीट लंबा अंकज स्वस्थ और गोरे वदन का युवक है। 8 जुलाई को तड़के 2 बजे घर से निकले अंकज का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। घर वालों के मुताबिक वह मुंबई जाने की बात कर रहा था। अंकज के बारे में जानकारी होने पर थानाध्यक्ष, बदलापुर से मोबाइल क्रमांक 9454 40 3609 या क्षेत्राधिकारी, बदलापुर से मोबाइल क्रमांक 9454 40 1632 पर संपर्क किया जा सकता है।
बदलापुर से अंकज कुमार गौतम लापता

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
