By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बागी बलिया सत्तू बिक्री की सुविधा डाकघर में शुरू: कर्नल विनोद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बागी बलिया सत्तू बिक्री की सुविधा डाकघर में शुरू: कर्नल विनोद
उत्तर प्रदेशराज्य

बागी बलिया सत्तू बिक्री की सुविधा डाकघर में शुरू: कर्नल विनोद

Omkar Tripathi
Last updated: August 19, 2025 11:08 pm
Omkar Tripathi
11 months ago
Share
बागी बलिया सत्तू बिक्री की सुविधा डाकघर में शुरू: कर्नल विनोद
SHARE

अपनी भाषा चुने।

कर्नल विनोद कुमार पीएमजी ने वाराणसी कैण्ट प्रधान डाकघर में आज बाग़ी बलिया के सत्तू की बिक्री की शुरुआत की। बनारस परिक्षेत्र के अंतर्गत बाग़ी बलिया के सत्तू के विक्रय की सुविधा पहली बार की जा रही है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति वाराणसी के डाकघरों में जाकर सत्तू का पैकेट बहुत ही वाज़िब दाम यानी सिर्फ़ 75 रुपए आधा किलो पर ख़रीद सकता है।  

कर्नल विनोद ने बताया कि जब जम्मू कश्मीर से स्थानांतरण होने के बाद पहली बार बनारस में आए तो यहाँ के जीवन में सत्तू के महत्वपूर्ण स्थान के बारे में जानकर बहुत आश्चर्य हुआ और उन्होंने उसी समय निश्चय कर लिया कि बनारस और आस पास के क्षेत्रों में डाकघर के माध्यम से सत्तू की बिक्री करवायेंगे जिससे एक और आम जनता को सही मूल्य पर बाग़ी बलिया का प्रसिद्ध व्यंजन मिलेगा वहीं इस सेवा के द्वारा भारतीय डाक विभाग को बहुत अच्छा रेवेन्यू प्राप्त होगा। इसके पीछे का राज यही है कि यह सत्तू बलिया से सीधे डाकघरों तक पहुंचाया जाएगा और उपभोक्ता को उचित दर पर उपलब्ध होगा।

ज्ञातव्य है कि सत्तू उत्तर प्रदेश के घर घर में सत्तू का प्रयोग होता है। यह पौष्टिक नाश्ते के रूप में खाया और खिलाया जाता है। फ़िलहाल बनारस के साथ साथ चंदौली, मुगलसराय, जौनपुर, बलिया, नौगढ़ और गाज़ीपुर जैसे जिलों में भी सत्तू बिक्री की व्यवस्था की गई है ताकि लोग अपने पसंदीदा व्यंजन का स्वाद लें सकें। यहाँ ये बात गौर करने लायक है कि सत्तू एक वैसा व्यंजन है जिसे आप एक बढ़िया एनर्जी ड्रिंक के रूप में पी भी सकते हैं और आटे की तरह सान कर खा भी सकते हैं, दोनों ही अवस्था में सत्तू अपनी पौष्टिकता बरकरार रखता है। 

कर्नल विनोद ने बताया कि उनके पास सत्तू के कई वर्जन जैसे सत्तू के अलग अलग फ्लेवर गुलाब की खुशबू, कैसर के स्वाद वाला सत्तू और चॉकलेट स्वाद का सत्तू आदि प्रयोगात्मक रूप में दिमाग़ में मौजूद है। 

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

परम्परागत सत्तू भुने चने को पीस कर तैयार किया जाता है जिसे पानी में घोलकर पीया जा सकता है और स्वाद के लिए इसमें काला नमक और पुदीना तथा नींबू डाल कर बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि बचपन में सुनी कहानियों में सत्तू का जिक्र होता था।

श्री परमानंद सहायक निदेशक ने कहा कि सत्तू बिक्री के आने से स्टाफ के लिए भी फ़ायदा होगा क्योंकि उनको इसकी खरीद के लिए कहीं और नहीं जाना होगा।

कार्यक्रम में निधि उद्योग के प्रतिनिधि श्री सौरभ ने बताया कि बलिया के सत्तू को छोटे चने से बनाया जाता है जो मलाई चने के नाम से मशहूर है। कार्यक्रम के बाद पहले ग्राहक के रूप में कर्नल विनोद ने सत्तू का पहला पैकेट खरीदा और उनके साथ ही डाकघर में मौजूद जनता ने सत्तू के पैकेट विक्रय करने शुरू किए। 

कर्नल विनोद ने बताया कि प्रधान मंत्री के स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन और ओ डी ओ पी को ध्यान में रखते हुए सत्तू की बिक्री के लिए वाराणसी परिक्षेत्र में 100 डाकघरों में ये सेवा शुरू की गई है और सफल होने पर इसका विस्तार उत्तर प्रदेश के सभी डाकघरों में किया जाएगा और यू पी में सफल होने पर देश के अन्य राज्यों में पूरे भारत में सत्तू बिक्री की ववस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी कृत्रिम रूप से तैयार हो रहे पेय पदार्थों को इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य को हानि पहुँचा रही है जबकि प्राकृतिक रूप से उपलब्ध सत्तू का उपयोग करने से उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर होगा। 

सुश्री पल्लवी ने कहा कि सत्तू की पौष्टिकता और गुणवत्ता को नई पीढ़ी में प्रदर्शित करने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं, जिस्में हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। सुश्री पूजा ने बताया कि बनारस और आसपास के इलाक़ों में सत्तू का सेवन बहुत समय से किया जाता रहा है और अब यह एक तार्किक दिशा की तरफ़ अच्छा कदम है जो विभाग को बहुत रेवेन्यू हासिल करा सकता है। डाकघर में आए लोगों में से कई लोगों ने इस सुविधा का फ़ायदा उठाया और सत्तू के पैकेट ख़रीदें हैं। इस अवसर पर श्री हेमंत अधीक्षक बलिया और श्री सुरेश वाराणसी वेस्ट अधीक्षक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

ज्ञातव्य है कि 20 अगस्त 1942 में चित्तू पांडेय के नेतृत्व में बलिया ने अपने को आज़ाद घोषित कर दिया था इस तरह से सत्तू की पोस्ट ऑफिस में बिक्री एक एतिहासिक दिन के पास शुरू हुई है। योजना के पहले ही दिन 2500 से अधिक सत्तू पैकेट की बिक्री हो गई है।

You Might Also Like

कोंढवा में ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश
सांसद इकरा के समर्थन में मछलीशहर विधायक ने ट्विटर पर उठाई आवाज, कहा— लोकतंत्र को कमजोर कर रही है भाजपा सरकार
डॉ राममनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित हुए श्रीनारायण तिवारी
बाबा कुंज में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे कृपाशंकर सिंह
कैंसर पीड़ितों को भोजन प्रसाद वितरण
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article विलिंग्डन इमारत के निवासियों के समर्थन में उतरे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, कहा "नहीं होने देंगे बेघर" विलिंग्डन इमारत के निवासियों के समर्थन में उतरे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, कहा “नहीं होने देंगे बेघर”
Next Article प्रथम नगराध्यक्ष गिल्बर्ट जान मेंडोंसा के निधन से एक युग का अंत प्रथम नगराध्यक्ष गिल्बर्ट जान मेंडोंसा के निधन से एक युग का अंत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up