By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बाबू आरएन सिंह की जयंती पर दिव्यांगों को मिला आत्मनिर्भरता का उपहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > बाबू आरएन सिंह की जयंती पर दिव्यांगों को मिला आत्मनिर्भरता का उपहार
महाराष्ट्रराज्य

बाबू आरएन सिंह की जयंती पर दिव्यांगों को मिला आत्मनिर्भरता का उपहार

Digital Desk - Lucknow
Last updated: January 2, 2025 10:07 am
Digital Desk - Lucknow
2 years ago
Share
बाबू आरएन सिंह की जयंती पर दिव्यांगों को मिला आत्मनिर्भरता का उपहार
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में आज उत्तर भारतीयों का सपना साकार करने वाले बाबू आरएन सिंह की 77वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर 15 दिव्यांगों को स्वरोजगार घरघंटी (आटा चक्की) का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने किया। इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ के ट्रस्टी, पदाधिकारी, सदस्य और उत्तर भारतीय समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में बाबू आरएन सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी ने इस मौके पर कहा कि बाबू आरएन सिंह इतिहास बनाकर गए हैं। आज हम उन्हें अश्रुपूरित आंखों से याद कर रहे हैं। स्वर्गीय बांकेराम तिवारी ने उत्तर भारतीय समाज के भवन का जो सपना देखा था, उसे बाबू आरएन सिंह ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के कोने-कोने तक बाबू आरएन सिंह की सोच पहुंचे और पुणे, नाशिक और संभाजीनगर में भी संघ का भवन बने। तिवारी ने कहा कि वे उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। उन्हें समाज का पूरा समर्थन मिल रहा है। मीरा रोड में उत्तर भारतीय भवन बनाने का कई लोग दावा कर रहे हैं, लेकिन यह काम संतोष आरएन सिंह ही पूरा करेंगे।
संघ के उपाध्यक्ष रमेश बहादुर सिंह ने बाबू आरएन सिंह को याद करते हुए कहा कि जिन्हें पूछने वाला कोई नहीं था, उन्हें पूछने वाले बाबू आरएन सिंह थे। उनका और मेरा तीन दशकों का साथ रहा। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान लोकगायक सुरेश शुक्ला और उनकी टीम ने राम भजन पेश कर माहौल को राममय बना दिया।
इस मौके पर कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, अक्षैवर तिवारी, जीएस भदौरिया, डॉ. किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

पूर्व प्रवक्ता तथा समाजसेवी हरिहर सिंह के निधन से शोक की लहर
नये साल के पहले दिन 255 रक्तदाताओं ने दिया योगदान
वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे का अंधेरी में सम्मान
प्रबोधन कुर्ला स्कूल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास से संपन्न
चौथे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुई दशवी कावड़ यात्रा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रामकेल उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन रामकेल उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
Next Article नये साल के पहले दिन 255 रक्तदाताओं ने दिया योगदान नये साल के पहले दिन 255 रक्तदाताओं ने दिया योगदान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 2027 में फिर बनेगी योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार : शकील सैफी
  • “भरपूर नशा हुआ है…..!”
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता पैनल में आशुतोष पाण्डेय का हुआ चयन
  • गुरु पूर्णिमा पर डॉ. वेद प्रकाश ने 7 मंदिरों में टेका माथा, महंतों का किया अभिनंदन; रोपे पौधे
  • अपना अरिहन्त कहूँ…..!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up