By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बेटा बना शैतान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > बेटा बना शैतान
ताज़ा ख़बरें

बेटा बना शैतान

Akhand Rashtra
Last updated: August 3, 2023 2:15 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
बेटा बना शैतान
SHARE

अपनी भाषा चुने।

संपत्ति विवाद में की बाप और बड़े भाई की हत्या

जौनपुर। संपत्ति की लालच ने मनुष्य को इस कदर अंधा कर लिया है कि वह अपनों की हत्या करने में भी नहीं हिचकता। उत्तर प्रदेश के जनपद अकबरपुर नगर में घटी एक सनसनीखेज घटना में संपत्ति विवाद को लेकर 02 अगस्त की सुबह एक युवक ने धारदार हथियार से अपने पिता व बड़े भाई की घर में ही नृशंस हत्या कर दी। मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। उधर घायल मां की तरफ से भतीजे ने बेटे के अलावा दोनों बहू, समधी व उनके पुत्र पर हत्या व जानलेवा हमले का केस अकबरपुर कोतवाली में दर्ज कराया है।अकबरपुर नगर के प्रसिद्ध सराफा कारोबारी व गहना कोठी के मालिक कृष्णचंद सोनी (61) के घर बुधवार सुबह जघन्य घटना को उनके ही छोटे बेटे रवि ने अंजाम दे डाला। परिवार में चल रहे विवाद के चलते रवि पिछले कुछ समय से परिवार से अलग रह रहा था। बुधवार सुबह वह अकबरपुर नगर के शहजादपुर कोल्ड स्टोरेज के निकट स्थित घर पहुंचा। वहां अगले हिस्से में मौजूद अपने पिता से कहासुनी के बाद उसने धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी।पिता की आवाज सुनकर साथ रह रहा बड़ा पुत्र आनंद (35) आगे की तरफ बढ़ा तो रवि ने गलियारे में पहुंचकर उसकी भी धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसी बीच पिछले हिस्से में पूजा कर रहीं मां सुनीता (55) दौड़ीं तो उसने उन पर भी प्रहार कर दिया। सिर व हाथ पैर में गंभीर चोट लगने से वे वहीं गिर पड़ीं। इसके बाद रवि घर में बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद घायल सुनीता किसी तरह मुख्य सड़क के किनारे स्थित अगले हिस्से में पहुंचीं और गुहार लगाई।स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर ताला तोड़ा। इसी बीच पुलिस टीम भी पहुंच गई। घायल को फौरन जिला अस्पताल भेजा गया जबकि दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। बाद में घायल महिला की तरफ से उनके भतीजे दीपक सोनी ने छोटे पुत्र रवि सोनी, रवि की पत्नी शालिनी सोनी, दूसरी बहू ज्योति सोनी पत्नी आनंद, समधी राधेश्याम व उनके पुत्र सोनू पर ईंट व रॉड से हमलाकर हत्या करने व जानलेवा हमला करने की धारा में केस दर्ज कराया।एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या ने समूचे जिले को झकझोर कर रखा दिया। हर कोई यह जानने का प्रयास कर रहा था कि आखिर किसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। इस बीच घटना से शहजादपुर कोल्ड स्टोरेज के निकट काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। जिसने भी घटना के बारे में सुना, वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। किसने और क्यों इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया, इसे जानने की कोशिश में लोग जुटे रहे। काफी देर तक लोगों की भीड़ घटनास्थल पर मौजूद रही।दोहरे हत्याकांड की चीख अंबेडकरनगर की सीमा से निकलकर अयोध्या मंडल तक गूंजी। जानकारी होते ही आईजी अयोध्या मंडल प्रवीण कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि संपत्ति विवाद के चलते पिता व पुत्र की हत्या हुई है। हत्याकांड में अपने ही शामिल रहे हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हत्या में शामिल लोगों को सजा दिलाने के लिए जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वैज्ञानिक साक्ष्यों आदि के आधार पर सजा दिलाने पर पूरा जोर रहेगा।शहजादपुर चौक स्थित जिस गहना कोठी में प्रतिदिन आभूषण खरीदने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रहती थी वह बुधवार को सन्नाटे में डूबी रही। इसके मालिक कृष्णचंद्र सोनी व उसके पुत्र आनंद की हत्या के बाद गहना कोठी का ताला नहीं खुला। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते रहे हैं। बुधवार को भी लोग खरीदारी के लिए आए लेकिन दुकान बंद मिली। इसके साथ ही परिवार से जुड़ी सराफे की अन्य दुकानें भी बंद रहीं।

You Might Also Like

जौनपुर में अखंड राजपुताना सेवासंघ की समीक्षा बैठक संपन्न
विट्ठल का दर्शन कर सुरेश सिंह ने की महायुति सरकार के पूर्ण बहुमत की प्रार्थना
Trump’s Stone Age Threat: क्या है वो ‘पाषाण युग’ जिसमें ईरान को भेजने की धमकी दे रहे डोनाल्ड ट्रंप? जानें कितनी भयानक होगी ये तबाही
कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से मोक्ष की प्राप्ति – कुणाल महाराज
MLFF तकनीक: नितिन गडकरी ने किया भारत की पहली बैरियर-रहित टोल प्रणाली का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article समरस फाउंडेशन ने किया युवा अधिवक्ता अरुणा पांडे का सम्मान समरस फाउंडेशन ने किया युवा अधिवक्ता अरुणा पांडे का सम्मान
Next Article हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा, स्कूल-कॉलेज परिसर में कोचिंग संस्थानों पर लगाम के लिए क्या कदम उठाए? हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा, स्कूल-कॉलेज परिसर में कोचिंग संस्थानों पर लगाम के लिए क्या कदम उठाए?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up