अमेठी। शहीद-ए-आजम भगतसिंह सुखदेव और राजगुरू के 93वें शहादत दिवस पर समाजसेवी संगठन महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एम डब्ल्यू ओ) ने अमेठी जनपद के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। हास्पिटल के चीफ आपरेशन्स आफीसर (सी ओ ओ) अवधेश शर्मा ने रिबन काट कर व भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शिविर का उद्घाटन किया। इसमें कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। हास्पिटल की तरफ से रक्तदानियों को उपहार, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए एम डब्ल्यू ओ संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हमारे देश के शहीदों ने प्राणों की आहुति देकर सम्पूर्ण देश को एक दिशा दी। हमें भी देश सेवा के लिए कृत संकल्पित होना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर कई लोगों की जान बचा सकता है। आज क्रान्तिकारी शहीदों की याद में रक्तदान करने वाले सभी साथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। रक्तदान करने वालों में पुष्पा शर्मा, उपेन्द्र शुक्ल एडवोकेट,महामंत्री बार एसोशियेशन कैलाश शुक्ल एडवोकेट, सुधा शर्मा, दिव्यांशी शर्मा, रंजीत कुमार शर्मा, प्रवीन कुमार शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, राम नेवल, बृजेश कुमार वर्मा, आशीष कुमार वर्मा, बजरंग राजू , दीपक कुमार, अर्जुन सिंह, मुकेश कुमार, नवीन सिंह, विकास शर्मा, श्रीकांत शर्मा, रईस अहमद, योगेन्द्र शर्मा, सन्दीप शर्मा, अम्बिका प्रसाद, शिवम् शर्मा, संजीत शर्मा प्रधान, विशाल कुमार गुप्ता शामिल रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिव दयाल शर्मा, उदय राज शर्मा, विजय कुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सूर्य नरायन शर्मा, अरविन्द शर्मा, पवन शर्मा, राम मिलन मौर्य, भोला प्रसाद वर्मा, चंद्रेश शर्मा निर्मल विश्वकर्मा, विनोद मौर्य, त्रिवेणी सिंह, सोनू शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने जनपद के कोने-कोने से आए रक्तदाताओं का स्वागत करते हुए बधाई दिया।ब्लड संग्रह करने वालों में डॉक्टर साहिल मुराद, शैलेंद्र सिंह, तेज बहादुर, इंद्रभान सहित नर्सिंग स्टाफ सहित पैरामेडिकल साइंस के स्टूडेंट आदि उपस्थित रहे।
भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू के शहादत दिवस पर एमडब्ल्यूओ ने लगाया रक्तदान शिविर

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- CJP Press Conference: 48 घंटे का अल्टीमेटम, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
