By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रांची से दिल्ली तक गूंजेगा उत्सव — पीएम मोदी से मिलेंगे आदिवासी धार्मिक नेता, उलिहातु में होगा “पर्यटन महोत्सव”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रांची से दिल्ली तक गूंजेगा उत्सव — पीएम मोदी से मिलेंगे आदिवासी धार्मिक नेता, उलिहातु में होगा “पर्यटन महोत्सव”
राज्य

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रांची से दिल्ली तक गूंजेगा उत्सव — पीएम मोदी से मिलेंगे आदिवासी धार्मिक नेता, उलिहातु में होगा “पर्यटन महोत्सव”

Vivek kumar Upadhyay
Last updated: November 1, 2025 10:27 am
Vivek kumar Upadhyay
8 months ago
Share
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रांची से दिल्ली तक गूंजेगा उत्सव — पीएम मोदी से मिलेंगे आदिवासी धार्मिक नेता, उलिहातु में होगा “पर्यटन महोत्सव”
SHARE

अपनी भाषा चुने।

रांची। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को झारखंड सहित पूरे देश में भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है।
प्रदेश भाजपा ने इस ऐतिहासिक अवसर को विशेष रूप से मनाने के लिए रांची से लेकर दिल्ली तक कार्यक्रमों की श्रृंखला की योजना बनाई है।

सूत्रों के अनुसार, खूंटी जिले के उलिहातु, जो भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली है, वहां किसी केंद्रीय मंत्री के आगमन का कार्यक्रम भी तय किया जा रहा है।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा यह योजना बनाई जा रही है कि आदिवासी समाज के सांस्कृतिक और धार्मिक नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलवाया जाए, ताकि देश के जनजातीय समाज के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हो सके।

दिल्ली और झारखंड में समानांतर कार्यक्रम

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

दिल्ली के सराय काले खान चौक, जिसे पिछले वर्ष भगवान बिरसा मुंडा चौक नाम दिया गया था, वहां भी केंद्रीय भाजपा के स्तर पर विशेष आयोजन किया जाएगा।
राज्य में लगभग 26 प्रतिशत आदिवासी समुदाय को जोड़ने और केंद्र सरकार के कार्यों का संदेश देने के लिए भाजपा यह अवसर बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी में है।

हर जिले में लगेंगी केंद्र सरकार की प्रदर्शनी

प्रदेश भाजपा सभी जिलों में केंद्र सरकार द्वारा आदिवासी समुदाय के लिए किए गए कार्यों की प्रदर्शनी आयोजित करेगी।
इन आयोजनों में आदिवासी समाज के प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा तथा ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे पड़ोसी राज्यों से भी आदिवासी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
गौरतलब है कि इन दोनों राज्यों में इस समय भाजपा सरकार है और दोनों ही राज्यों में आदिवासी मुख्यमंत्री नेतृत्व कर रहे हैं।

उलिहातु का “राजकीय बिरसा महोत्सव” अब बनेगा पर्यटन महोत्सव

वहीं, राज्य सरकार ने खूंटी स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में आयोजित राजकीय बिरसा महोत्सव को पर्यटन महोत्सव के रूप में घोषित कर दिया है।
राज्य पर्यटन संवर्द्धन समिति की अनुशंसा पर लिए गए इस निर्णय को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दी, जिसके बाद पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेलकूद विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

इस फैसले से उलिहातु में पर्यटन विकास, आधारभूत संरचनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

झारखंड की धरती पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती न केवल ऐतिहासिक श्रद्धांजलि का अवसर होगी, बल्कि यह राज्य के आदिवासी गौरव, संस्कृति और एकता का भी प्रतीक बनेगी।

You Might Also Like

पूर्व प्रधान ने ग्रामीणों के साथ बाहुबली को किया रेस्क्यू
म्युनिसिपल मजदूर यूनियन सर्वेलेंस की आवश्यक मीटिंग संपन्न
महाराष्ट्र में लगातार हो रही मौतों को लेकर उद्धव शिवसेना ने सरकार को बताया फेल
हजारों गरीब कन्याओं का विवाह कराने वाले चंद्रशेखर शुक्ल का निधन
वृद्धजनों के प्रति संवेदनशील पहल — उपायुक्त आदित्य रंजन ने सहयोगी नगर वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article झारखंड के 14 जांबाज़ पुलिसकर्मियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक — नक्सल विरोधी अभियान में दिखाई थी बहादुरी झारखंड के 14 जांबाज़ पुलिसकर्मियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक — नक्सल विरोधी अभियान में दिखाई थी बहादुरी
Next Article नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज – उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया पॉलिटेक्निक परिसर का निरीक्षण नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज – उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया पॉलिटेक्निक परिसर का निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up