मुंबई। एक करोड़ नाभिक समाज नामक फेसबुक पटल महाराष्ट्र के द्वारा आयोजित भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर आधारित वक्तव्य सोमवार दिनांक 19 फरवरी 2024 को सायं 9 से 10 लाइव संपन्न हुआ।वक्ता के रूप में मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप मुख्य रूप से उपस्थित थे।दीप ने कर्पूरी ठाकुर के बचपन से लेकर शिक्षण,स्वतंत्रता सेनानी जननायक, समाजसेवी जननायक, पारिवारिक मुखिया के जननायक, राजनैतिक हिस्सेदारी और शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री पद का निर्वहन जैसे विषयों पर उत्कृष्ट प्रकाश डालते हुए यह सिद्ध कर दिया कि वास्तव में कर्पुरी जी को लोगों ने जननायक क्यों कहा ? इसके पूर्व विगत सप्ताह में उत्कृष्ट वक्ता के रुप में औरंगाबाद महाराष्ट्र से सोमनाथ सालुंखे उपस्थित थे जिन्होंने खूबसूरत वक्तव्य से जननायक के जीवन चरित्र को रखा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन पटल के संस्थापक,महाराष्ट्र नाभिक परिवार के हितैषी समाजसेवी माधव भाले ने किया।माधव भाले ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के ऊपर वक्तव्य पूरे एक महीने चलेगा जिसमें देश के उत्कृष्ट वक्ता की उपस्थिति होगी।जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन चरित्र पर आधारित उनके वेशभूषा,आचार-विचार को रखने के उपरांत दीप ने पटल पर उपस्थित श्रोता स्वजातिय बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने दिया वक्तव्य

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
